फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Glam Fame: टैलेंट हंटर मुकेश छाबड़ा अब तलाशेंगे फैशन आइकन, इन मशहूर हस्तियों का मिला साथ

Fri, 03 Nov 2023 08:47 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 03 Nov 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
Ott Jio Studios is now ready to introduced Reality show glam fame Mukesh Chhabra Tamanna Bhatia Esha gupta
मुकेश छाबड़ा और फैशन शो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी जियो स्टूडियोज पर जल्द ही शुरू होने जा रहे शो 'ग्लैम फेम' के जरिये देश में पहली बार फैशन के क्षेत्र में काम करने वाले बेहतरीन हुनरमंदों की तलाश होने जा रही है। ये अपनी तरह का एक ऐसा अनोखा रियलिटी शो है जिसके माध्यम से देश के युवक-युवतियों को फैशन मॉडल बनने का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। इस रियलिटी शो के लिए देश के 12 शहरों से प्रतिभागियों का चयन किया गया है। शो की लॉन्चिंग शनिवार को मुंबई में होगी।

Ott Jio Studios is now ready to introduced Reality show glam fame Mukesh Chhabra Tamanna Bhatia Esha gupta
फैशन शो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मेंटर आधारित रियलिटी शो 'ग्लैम फेम' उन लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए एक मंच के रूप में लॉन्च हो रहा है, जो एक मॉडल बनना चाहते हैं। लेकिन उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिलता है। वह उचित चैनल, सलाहकार और वित्तीय बाधाओं जैसी चुनौतियों का सामना करते हैं। और, उन्हें सही मौका नहीं मिलता है। लेकिन इस शो के माध्यम से न सिर्फ उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, बल्कि शो में शामिल होने से पहले उनकी ग्रूमिंग भी होगी।

Ott Jio Studios is now ready to introduced Reality show glam fame Mukesh Chhabra Tamanna Bhatia Esha gupta
फैशन शो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस शो में भाग लेने प्रतिभागियों का चयन डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से पूरे भारत के 12 शहरों से किया गया है। डिजिटल प्रक्रिया से चुने गए प्रतिभागियों का चयन बाद में व्यक्तिगत साक्षात्कार और समूह चर्चा के दौरान होगा और चुने गए प्रतिभागी अभिनेता रोहित खंडेलवाल, आर्किटेक्ट संतोषी शेट्टी, इवेंट मैनेजर दिनेश शेट्टी और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के मार्गदर्शन में मॉडल बनने की प्रक्रिया सीखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ott Jio Studios is now ready to introduced Reality show glam fame Mukesh Chhabra Tamanna Bhatia Esha gupta
राजीव खंडेलवाल और डब्बू रत्नानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता, मॉडल राजीव खंडेलवाल चुने गए प्रतिभागियों को मॉडल की बेसिक शिक्षा देंगे तो वहीं संतोषी शेट्टी फैशन ब्लॉगिंग की दुनिया से रूबरू कराएंगी। दिनेश शेट्टी इवेंट मैनेजमेंट के बारे में बताएंगे तो डब्बू रत्नानी भारतीय फैशन और लाइफस्टाइल के बारे में बताएंगे। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान  ग्रूमिंग, फिटनेस, पोर्टफोलियो और कोरियोग्राफी पर प्रकाश डाला जाएगा। और, बाद में इनका आपस में कंपटीशन होगा।

विज्ञापन
Ott Jio Studios is now ready to introduced Reality show glam fame Mukesh Chhabra Tamanna Bhatia Esha gupta
मुकेश छाबड़ा और तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मॉडल बनने की प्रक्रिया के दौर से गुजरने के बाद रियलिटी शो 'ग्लैम फेम' में भाग लेने के मौका मिलेगा। इस शो के जज के पैनल में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, ईशा गुप्ता,अभिनेता नील नितिन मुकेश, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा शामिल होंगे। रियलिटी शो ग्लैम फेम का पहला सीजन करीब १२ एपिसोड का होगा जिसका प्रसारण जियो स्टूडियोज ओटीटी पर होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed