कोरोना का खतरा टला नहीं है ऐसे में सिनेमाघरों को खुलने में वक्त हैं। वहीं पिछले कुछ सालों में ओटीटी भी दर्शकों की पहली पसंद बन गया है। मेकर्स एक से बढ़कर एक कंटेंट ओटीटी पर रिलीज कर रहे हैं। वहीं सिनेमाघर खुलने का इंतजार कर रहे निर्माता और निर्देशक बहुत सी फिल्मों को सीधे ओटीटी पर रिलीज कर रहे हैं। इससे दर्शकों का घर बैठे ही जबरदस्त मनोरंजन हो रहा है। गौरतलब है कि फिल्म के साथ साथ सीरीज देखने का क्रेज भी लोगों के बीच बढ़ गया है। बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों के अलावा धमाकेदार सीरीज भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। हर हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी 5 और हॉटस्टार पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते क्या कुछ नया रिलीज होने वाला है।
OTT Release: इस हफ्ते 'मेकिंग द कट' और 'मलिक' करने आ रहे आपका मनोरंजन, जानें और क्या है खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइस्ट सीजन 1
नेटफ्लिक्स पर हाइस्ट का पहला सीजन 14 जुलाई को रिलीज होगा। डर्टी रॉबर के निर्देशन में बनी इस सीरीज में तीन अविश्वसनीय रूप से साहसी और मशहूर डकैती दिखाई जाएगी जो असल में हुई थी। इस डकैती में लाखों की नकदी और लग्जरी बॉरबन शामिल थे।
मलिक
अमेजन प्राइम पर 15 जुलाई को मलिक रिलीज होगी। महेश नारायणन के निर्देशन में बनी ये मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म है। ये सुलेमान मलिक के जीवन पर बनी एक कहानी है जहां उसके बचपन से लेकर अधेड़ उम्र तक का संघर्ष दिखाया जाएगा। वो तटीय क्षेत्रों में रहने वालों लोगों के लिए राजनीतिक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है।
तूफान
इस महीने ही फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म तूफान रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रीमियर 16 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। फिल्म में मृणाल ठाकुर फीमेल लीड रोल में हैं। कहानी एक स्ट्रीट बॉक्सर के चैम्पियन बनने पर आधारित है। परेश रावल फरहान के किरदार के ट्रेनर के किरदार में दिखेंगे। ये फिल्म पहले मई के महीने में रिलीज होने वाली थी।
मेकिंग द कट
अमेजन प्राइम पर 16 जुलाई को मेकिंग द कट का सीजन 2 स्ट्रीम किया जाएगा। हेइडी क्लम और टिम गुन्नो के निर्देशन में बनी इस आठ एपिसोड में बने इस सीरीज में 10 डिजाइनरों और उद्मियों के एक समूह साथ नजर आएगा। ये देखना दर्शकों के लिए काफी शानदार होने वाला है।