फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओटीटी: मर्डर मिस्ट्री देखने के शौकीन हैं तो वीकेंड में इन वेब सीरीज से कर सकते हैं टाइम पास

Sat, 03 Jul 2021 01:22 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 03 Jul 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
these are top five most popular murder mystery on ott platform You Can Watch in weekend
पाताल लोक, असुर - फोटो : Social Media

सिनेमाघरों में भले ही कोरोनावायरस की वजह से ताले लग गए हों, लेकिन लोगों का मनोरंजन कम नहीं हुआ। अब बड़े परदे की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ले ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोगों को अब नई फिल्म देखने के लिए शुक्रवार का इंतजार नहीं करना पड़ता, बल्कि अब एक फिल्म खत्म होने से पहले ही दूसरी फिल्म उनके मनोरंजन के लिए रिलीज हो जाती है। लोगों के पास अब मनोरंजन के लिए सिर्फ बॉलीवुड फिल्में या फिर टेलीविजन सीरियल्स ही नहीं हैं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई वेब सीरीज भी हैं। लोग ओटीटी प्लेफॉर्म पर अधिकतर वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं।



मर्डर मिस्ट्री के हैं दीवाने

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोगों के पास रोमांस से लेकर हर तरह के शोज देखने के ऑप्शन हैं। देश में बड़ी संख्या में लोग ओटीटी  प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में या टीवी शो देखना पसंद करते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात ये है कि अब लोग अपने घरों में बैठकर ही कॉमेडी, एक्शन, हॉरर से लेकर मर्डर मिस्ट्री समेत हर तरह के शोज देख सकते हैं। लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अधिकतर मर्डर मिस्ट्री देखना पसंद करते हैं। आप भी यदि मर्डर मिस्त्री देखने के शौकीन हैं तो चलिए नजर डालते हैं टॉप 5 मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज पर।

these are top five most popular murder mystery on ott platform You Can Watch in weekend
पाताल लोक - फोटो : Social Media

पाताल लोक

पाताल लोक ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक है। इस सीरीज का निर्माण अनुष्का शर्मा ने किया था। अपनी रिलीज के साथ ही ये सीरीज काफी लोकप्रिय हो गई थी। इस वेब सीरीज को टोटल आठ नॉमिनेशन मिले थे। इस शो में जयदीप अहलावत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। शो की कहानी एक पत्रकार की हत्या से जुड़ी हुई है। इस केस मामले को सुलझाने की पूरी जिम्मेदारी पुलिस ऑफिसर हाथीराम चौधरी को दी जाती है। इस किरदार को जयदीप अहलावत ने निभाया था। इस वेब सीरीज को 2020 की टॉप 10 वेब सीरीज में शुमार किया गया था। शो में अहलावत के अभिनय को क्रिटिक्स ने काफी सराहा था।

these are top five most popular murder mystery on ott platform You Can Watch in weekend
असुर - फोटो : Social Media

असुर

अरशद वारसी और बरुन सोबती स्टारर इस वेब सीरीज को वूट सिलेक्ट पर रिलीज किया गया था। इस शो में पौराणिकता को क्राइम से जोड़कर बड़े ही शानदार अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया था। इस शो की कहानी बेहद ही दिलचस्प है। असुर की कहानी आपको खुद से आखिरी तक जोड़े रखेगी। इस सीरीज में अरशद वारसी और बरुन सोबती के साथ-साथ द फैमिली मैन के जे.के यानी की शारिब हाश्मी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इन सभी के किरदारों को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
these are top five most popular murder mystery on ott platform You Can Watch in weekend
कोलेट्रल - फोटो : Social Media

कोलेट्रल

ये एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जिसे दर्शकों ने बहुत ही पसंद किया। कोलेट्रल एक पिज्जा डिलीवर करने वाले लड़के के मर्डर की कहानी है। इस सीरीज में कैरी मुलिगन ने करिश्मैटिक डिटेक्टिव की भूमिका निभाई है। उन्हें इस लड़के की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के लिए बुलाया जाता है। कैरी मुलिगन के अलावा बिली पाइपर, जेनी स्पार्क भी मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज में हर किरदार को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था।

विज्ञापन
these are top five most popular murder mystery on ott platform You Can Watch in weekend
मैनहंट यूनिबॉमर - फोटो : Social Media

मैनहंट - यूनिबॉमर

इस शो की कहानी असल जिंदगी की घटना पर आधारित है। नेटफ्लिक्स का यह शो टेड कैजिंस्की के बारे में हैं, जिसे लोग यूनिबॉमर के नाम से भी जानते हैं। टेड 2 दशकों तक करीब काफी सक्रिय रहा हैं और इसी बीच उसने कई हत्याएं भी की हैं। वह एक समय में स्कूल में मैथमैटिक का प्रोफेसर भी रह चुका है। इस शो में सैम वर्थिंगटन, पॉल बेटनी, जेरेमी बॉब जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी, इस सीरीज को लोगों ने बहुत ही पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed