फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT September Release: 'मनी हाइस्ट 5' से 'भूत पुलिस' तक, ये है सितंबर में रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों की लिस्ट

Thu, 02 Sep 2021 09:30 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 02 Sep 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
OTT september release from Money heist 5 to bhoot police here are the top films and series to be released on netflix amazon prime disney plus hotstar
मनी हाइस्ट, भूत पुलिस, ब्लैक विडो, माइस्त्रो - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी पर वेब सीरीज और फिल्मों की रिलीज ने दर्शकों के मनोरंजन का भरपूर इंतजाम कर दिया है। कोरोना काल में जब थिएटर्स बंद हो गए तो सिनेमा प्रेमियों के दिल में ये सवाल भी जगा था कि आखिर अब वो नई फिल्में कैसे देखेंगे। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार पर फिल्में रिलीज की गईं। इसके साथ ही अलग अलग विषयों पर बनीं वेब सीरीज भी पिछले कुछ सालों से ओटीटी पर ही रिलीज होती आई हैं। ऐसे में दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन हो जाता है। अब अगस्त का महीना खत्म हो रहा है और सितंबर महीने की शुरुआत हो रही है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि सितंबर के महीने में कौन कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है जिसका दर्शक भरपूर मजा ले सकेंगे।




हेलमेट
अपारशक्ति खुराना और प्रनुतन बहल एक साथ सतराम रमानी की डेब्यू फिल्म 'हेलमेट' में नजर आएंगे। इस सीरीज की कहानी कॉन्डम खरीदे के हास्ट तरीके को दिखाती है साथ ही एक सामाजिक संदेश भी देती है। एक दोस्तों का ग्रुप पैसे कमाने के लिए एक ई-कॉमर्स ट्रक लूटता है लेकिन उन्हें बॉक्स में मिलता है कॉन्डम। हेलमेट 3 सितंबर को जी5 पर रिलीज हो रही है।
 

OTT september release from Money heist 5 to bhoot police here are the top films and series to be released on netflix amazon prime disney plus hotstar
मनी हाइस्ट सीजन 5 - फोटो : Netflix

मनी हाइस्ट सीजन 5

मनी हाइस्ट सीरीज के आखिरी सीजन का पहला पार्ट 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। सीजन में प्रोफेसर अब गैंग के साथ नहीं है और बैंक की डकैती के लिए गैंग को अब अपने तरीके से काम करना होगा। इसमें प्रोफेसर की जान को भी खतरा है। फैंस इस सीरीज के लिए बेहद उत्साहित हैं।

OTT september release from Money heist 5 to bhoot police here are the top films and series to be released on netflix amazon prime disney plus hotstar
ब्लैक विडो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ब्लैक विडो

मार्वल की फिल्म ब्लैक विडो बनने के बाद से थिएटर रिलीज के लिए तैयार थी लेकिन कोरोना के कारण ये प्लान बिगड़ गया। अब ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 3 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में स्कॉर्लेट जोहानसन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में नताशा के एवेंजर्स बनने से पहले की कहानी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT september release from Money heist 5 to bhoot police here are the top films and series to be released on netflix amazon prime disney plus hotstar
मुंबई डायरीज 26/11 - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई डायरीज 26/11 

मुंबई डायरीज सच्ची घटना पर आधारित एक सीरीज है जिसमें दिखाया गया है कि एक घटना के दौरान मुंबई के एक अस्पताल में हेल्थकेयर वर्कर्स कैसे लोगों का बचाव करते हैं। इस सीरीज में मोहित रैना, टिना देसाई, नताशा भारद्वाज जैसे कलाकार हैं। ये सीरीज 9 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
OTT september release from Money heist 5 to bhoot police here are the top films and series to be released on netflix amazon prime disney plus hotstar
माइस्त्रो - फोटो : सोशल मीडिया

माइस्त्रो

श्रीराम राघवन की फिल्म अंधाधुन की तेलुगु रीमेक माइस्त्रो 9 सितबंर को डिज्नी प्ल्स हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म में एक पियानो आर्टिस्ट की कहानी दिखाई गई है जो अंधा होने का नाटक करता है और उसकी आंखों के सामने ही मर्डर हो जाता है। इसमें तमन्ना भाटिया, नाभा नतेश और नरेश ने अहम भूमिका निभाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed