{"_id":"63145c317c60060af968e44a","slug":"outside-sonu-sood-house-there-is-a-crowd-of-needy-people-on-every-weekends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonu Sood: हर वीकएंड सोनू सूद के घर के बाहर लगती हैं जरूरतमंदों की कतारें, लोग बोले- खान्स को कुछ सीखना चाहिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonu Sood: हर वीकएंड सोनू सूद के घर के बाहर लगती हैं जरूरतमंदों की कतारें, लोग बोले- खान्स को कुछ सीखना चाहिए
काल में जब चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ था। हर तरफ से सिर्फ मौत की खबरें सामने आ रही थीं और श्मशान में लाशों के ढेर लगे हुए थे। हर कोई सिर्फ मदद की गुहार लगा रहा था, उस समय सोनू सूद लाखों लोगों की उम्मीद बनकर सामने आए थे। कोरोना के दौरान उन्होंने बहुत से जरूरतमंदों की मदद की थी और चारो तरफ छा गए थे। सोनू सूद अपनी इसी आदत की वजह से सभी के चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सोनू सूद के घर के बाहर जरूरतमंदों की एक लंबी कतार लगी हुई है। सभी सोनू सूद से मदद मिलने की उम्मीद में खड़े नजर आ रहे हैं।
2 of 4
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड के अन्य सितारे जहां गणपति बप्पा के साथ तस्वीरें खिंचवाने और सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स गिनाने में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर सोनू सूद लाखों लोगों की उम्मीद बने हुए हैं। हर वीकएंड पर अभिनेता के घर के बाहर सरकारी अस्पताल जैसा माहौल रहता है। हाथों में पर्चे और आंखों में उम्मीद लिए लोग सोनू सूद के घर के बाहर मदद की आस में इकट्ठे होते हैं। जिसके बाद अभिनेता अपने घर से बाहर आते हैं, सभी की परेशानी सुनते हैं और मदद का आश्वासन देते हैं।
3 of 4
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोई भी नया शख्स जब भी पहली बार मुंबई जाता है तो वह सबसे पहले अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के घर के बाहर से जरूर गुजरना चाहता है, कि शायद अभिनेता एक बार दिख जाएं तो उनका मुंबई आना सफल हो जाए। वहीं दूसरी ओर इसी शहर में एक घर सोनू सूद का है, जहां हमेशा मदद मांगने वालों की लंबी लाइन लगी रहती हैं। अभिनेता भी अपने दर पर आने वाले हर किसी की मदद का प्रयास करते हैं। अभिनेता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लोग सोनू सूद की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें मसीहा कह रहा है तो किसी का कहना है कि काश सारे बॉलीवुड वाले आम लोगों के लिए इतने ही मददगार होते। एक ने तो यहां तक कह दिया है कि बॉलीवुड के सभी खान्स को इससे कुछ सीखना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।