फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepesh Bhan: सौम्या टंडन की मदद से कर्ज से मुक्त हुआ दीपेश भान का परिवार, एक्टर की पत्नी ने कहा- शुक्रिया

Sun, 04 Sep 2022 01:33 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 04 Sep 2022 01:33 PM IST
विज्ञापन
deepesh bhan wife neha thanks to saumya tandon for helps pay off huge home loan
सौम्या टंडन-दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी जगत का लोकप्रिय शो 'भाबी जी घर पर हैं' के मशहूर एक्टर दीपेश भान इस दुनिया में नहीं हैं। ब्रैन हैमरेज की वजह से 23 जुलाई 2022 को अभिनेता ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। दीपेश भान के निधन के बाद जहां एक तरफ उनकी पत्नी नेहा पर बेटे की जिम्मेदारी आ गई तो दूसरी तरफ उनके परिवार पर होम लोन का भी बोझ आ गया था। बीते दिनों इस बात का जिक्र अभिनेत्री सौम्या टंडन ने भी कई बार किया था और अब सौम्या की वजह से ही दीपेश भान की पत्नी और उनके परिवार की सारी परेशानी खत्म हो गई है। 

deepesh bhan wife neha thanks to saumya tandon for helps pay off huge home loan
दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया

सौम्या टंडन की मदद से दीपेश भान के परिवार ने महज महीनेभर के अंदर ही अपना होम लोन चुका दिया है। दरअसल, बीते महीने ही सौम्या ने सोशल मीडिया के जरिए दीपेश भान के परिवार के लिए मदद की मांग की थी। इस दौरान उन्होंने लोगों से डोनेश की अपील करते हुए बताया था कि दीपेश भान के परिवार पर लाखों का कर्ज है और अभिनेत्री की यह मुहिम अब रंग लाई है। दीपेश भान की पत्नी ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वह कर्ज से मुक्त हो गए हैं। 

deepesh bhan wife neha thanks to saumya tandon for helps pay off huge home loan
दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा ने अपने दिवंगत पति दीपेश के इंस्टाग्राम हैंडल से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहती दिख रही हैं कि उन लोगों को लोन से मुक्ति मिल गई है। वीडियो में नेहा ने सौम्या टंडन का भी शुक्रिया किया है। इस वीडियो में उन्होंने ये भी बताया कि सौम्या के अलावा उनका साथ प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली ने भी साथ दिया है और उन दोनों की वजह से ही वह लाखों का कर्ज चुकाने में कामयाब रही हैं। बेनिफर कोहली 'भाबी जी घर पर हैं' सीरियल की प्रोड्यूसर हैं।

View this post on Instagram

A post shared by (Malkhan) Bhabhijigharparhai (@deepeshbhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
deepesh bhan wife neha thanks to saumya tandon for helps pay off huge home loan
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दीपेश भान ने मुंबई में घर खरीदने के लिए बैंक से होम लोन लिया था लेकिन घर खरीदने के कुछ समय बाद ही उनका निधन हो गया। इसके बाद सौम्या टंडन ने अपने तमाम फॉलोअर्स से 50 लाख रुपये जुटाने की अपील की। इस दौरान अभिनेत्री ने ये भी बताया था कि दीपेश भान की पत्नी के पास अब एक छोटा बेटा भी है, जिसकी उन्हें अकेले ही परवरिश करनी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed