देश में कोरोना की स्थिति भयावह है और मनोरंजन जगत भी इससे अछूता नहीं है। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के पुरोधा और वाराणसी संगीत घराने की मशहूर जोड़ी राजन साजन मिश्रा की जोड़ी टूट गई। पद्मभूषण पंडित राजन मिश्रा का कोरोना से निधन हो गया। उनके निधन पर मशहूर भजन गायक और बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी अनूप जलोटा ने दुख जताया है।
पांच खबरेंः पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा का कोरोना से निधन और कोरोना संक्रमित हुईं पूजा हेगड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना ने भारत में साल 2020 में दस्तक दी थी और अब तक इसका कहर जारी है। पिछले साल जहां इससे लोग संक्रमित हो रहे थे तो इस साल दुगनी रफ्तार से लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। बॉलीवुड के बहुत से सितारे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हाल ही में इस लिस्ट में अभिनेत्री पूजा हेगड़े का नाम जुड़ गया है। पूजा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
अब कोरोना की चपेट में आईं अभिनेत्री पूजा हेगड़े, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की प्रार्थना
गायक से राजनेता बने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बाबुल ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस बार उनकी पत्नी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।
गायक से राजनेता बने बाबुल सुप्रियो को दूसरी बार हुआ कोरोना, वोटिंग न कर पाने पर जताया दुख
'मिर्जापुर' वाले गुडू भैया यानी अली फजल अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने अभिनय कौशल से उन्होंने लोगों का दिल जीता है। लेकिन इस बीच एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता के नाना का निधन हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। वहीं, उन्होंने नाना के निधन पर एक भावुक नोट भी लिखा है।
अली फजल के नाना का हुआ निधन, भावुक होकर अभिनेता ने बताया किस तरह उनके साये में गुजारा बचपन
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों फिल्मों से अधिक अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक मुद्दों तक वह बड़े सख्त अंदाज में अपनी बात रख रही हैं। इस बार कंगना के निशाने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आ गए हैं। इन दोनों के खिलाफ कंगना ने एक ट्वीट किया है। अभिनेत्री के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कंगना के निशाने पर दिल्ली और मुंबई सीएम, अभिनेत्री ने पीएम केयर्स फंड द्वारा दिए गए पैसों का मांगा हिसाब