फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब प्रियंका चोपड़ा को देखकर घबरा गई थीं इन हीरो की पत्नियां, की थी बायकॉट करने की कोशिश

Mon, 26 Apr 2021 01:00 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 26 Apr 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
When Priyanka Chopra affair with married actors started affecting her career in Bollywood
सुजैन, प्रियंका, गौरी - फोटो : सोशल मीडिया

बालीवुड में अपने दमदार अभिनय और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा अब विदेशी स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। आज उनका करियर हिट है और उनकी जिंदगी में ढेर सारा प्यार देने वाले उनके पति निक जोनस भी उनके साथ हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब प्रियंका का नाम बॉलीवुड के कई टॉप हीरो के साथ जुड़ा था। वहीं ये भी कहा जाता है कि उन अभिनेताओं की पत्नियों ने प्रियंका को इंडस्ट्री से बायकॉट करने की कोशिश भी की थी।

When Priyanka Chopra affair with married actors started affecting her career in Bollywood
प्रियंका, अक्षय, ट्वींकल - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विंकल खन्ना

एक वक्त ऐसा था जब प्रियंका चोपड़ा का नाम अक्षय कुमार से जुड़ा था। पर्दे पर दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। वहीं ऐसी खबरें भी आने लगी थी कि अक्षय प्रियंका को कुछ ज्यादा ही पसंद करनें लगे हैं। इस खबर ने ट्विंकल और अक्षय की शादीशुदा जिंदगी में हलचल मचा दी थी। कहा जाता है कि ट्विंकल नहीं चाहती थीं कि अक्षय प्रियंका के साथ काम करें। ऐसे में अपने घर की शांति बरकरार रखने के लिए अक्षय ने प्रियंका से दूरी बना ली और फिर दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया।

When Priyanka Chopra affair with married actors started affecting her career in Bollywood
प्रियंका, ऋतिक, सुजैन - फोटो : सोशल मीडिया

सुजैन खान

आज सुजैन भले ही ऋतिक रोशन से अलग हो गई हों, लेकिन एक वक्त पर वो उनकी पत्नी थीं। ऋतिक और प्रियंका के अफेयर की खबरें तो ज्यादा सामने नहीं आई थी लेकिन कहा जाता है कि दोनों कृष फिल्म के दौरान एक दूसरे के करीब आने लगे थे। इस बात से सुजैन काफी परेशान रहती थीं। ऐसे में अपनी पत्नी को नाराज करते हुए ऋतिक ने फैसला किया था कि वो प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। वहीं ऑफ कैमरा भी ऋतिक प्रियंका से दूर रहने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Priyanka Chopra affair with married actors started affecting her career in Bollywood
शाहरुख,प्रियंका, गौरी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरी खान

शाहरुख और प्रियंका की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। फिल्म डॉन के दौरान शाहरुख और प्रियंका एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। इस खबर ने शाहरुख की पत्नी गौरी को काफी परेशान किया था। गौरी जानती हैं कि शाहरुख रोमांस किंग हैं और वो कई हसीनाओं के साथ पर्दे पर रोमांस करते हैं, लेकिन प्रियंका के साथ शाहरुख का रोमांस उन्हें नहीं पसंद था। गौरी को शाहरुख और प्रियंका के साथ काम करने से परेशानी थी जिसके बाद शाहरुख ने प्रियंका से दूरी बना ली थी

विज्ञापन
When Priyanka Chopra affair with married actors started affecting her career in Bollywood
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

कहते हैं कि इन सारी बातों का प्रियंका के करियर पर असर पड़ने लगा था। बहुत से निर्देशक जो अक्षय, ऋतिक और शाहरुख जैसे सितारों को ही लेकर अपनी फिल्मों में काम करना चाहते थे उन्होंने अपनी फिल्मों में प्रियंका को लेना  बंद कर दिया था। हालांकि प्रियंका ने अपने करियर पर ध्यान दिया और दमदार अभिनय के दम पर एक से बढ़कर हिट फिल्में दीं। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया और वहां कई हिट सीरीज और फिल्मों का हिस्सा बनीं। आज प्रियंका एक ग्लोबल स्टार हैं और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed