{"_id":"608cc8169855bb60726c7e97","slug":"padma-bhushan-sitarist-debabrata-chaudhari-aka-debu-chaudhari-breathes-his-last-in-a-delhi-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुखद: मशहूर सितार वादक पद्मभूषण देबू चौधरी का कोरोना संक्रमण के चलते निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुखद: मशहूर सितार वादक पद्मभूषण देबू चौधरी का कोरोना संक्रमण के चलते निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 01 May 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
देबू चौधरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर सितार वादक पंडित देवव्रत चौधरी उर्फ देबू चौधरी का कोरोना संक्रमण से ग्रसित होने के बाद शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।
2 of 5
देबू चौधरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पंडित देबू चौधरी के काफी करीबी रहे संगीतकार जफर मिर्जा नियाजी ने बताया कि उन्होंने शनिवार तड़के इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। देबू चौधरी दिल्ली के गुरु तेगबहादुर अस्पताल में भर्ती थे। वहीं हालत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया।
3 of 5
देबू चौधरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक देबू चौधरी को इसी हफ्ते की शुरूआत में कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। इलाज के लिए वह गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती थे और इलाज के दौरान उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता चला गया। शुक्रवार की सुबह उनकी हालात काफी खराब हो गई तो उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया। शनिवार तड़के उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देबू चौधरी
- फोटो : Social media
सेनिया घराने के अगुआ कलाकारों में रहे पंडित देवव्रत चौधरी ने अपने जीवन के छह दशक सितार साधना को समर्पित कर दिए। युवावस्था में ही सितार को अपना लेने वाले देबू चौधरी ने दुनिया भर का दौरा किया और लोगों को अपने सितार की सुर लहरियों से मोहित किया।
विज्ञापन
5 of 5
देबू चौधरी
- फोटो : Social media
देबू चौधरी को देश विदेश में तमाम सम्मान मिले हैं। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता देबू चौधरी को भारत सरकार ने पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कारों से भी सम्मानित किया। शिक्षाविद और लेखक के तौर पर उन्होंने संगीत पर काफी किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।