फिल्म 'पद्मावत' को देखने के बाद आपके जहन में कई किरदार घर कर जाएंगे। कुछ किरदार आपके दिमाग पर असर करेंगे तो कुछ आपके दिल पर। इस फिल्म में ऐसे ही दो किरदार हैं- अलाउद्दीन खिलजी और मलिक काफूर। आपको बता दें कि अलाउद्दीन खिलजी और मलिक काफूर के बीच के रिश्ते के बारे में काफी कुछ कहा जाता रहा है।
'पद्मावत' में कुछ अनोखा है खिलजी का 'समलैंगिक कनेक्शन', बेहद रोमांटिक है ये एंगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'पद्मावत' में भी मलिक काफूर के दिल में अलाउद्दीन खिलजी के लिए एक अलग तरह का प्रेम दिखाया गया है। मलिक काफूर एक गुलाम था जिसे अलाउद्दीन खिलजी के चाचा और ससुर जलालुद्दीन खिलजी ने उसे भेंट में दिया था। मलिक काफूर पहले दिन से ही अलाउद्दीन खिलजी का कायल हो गया था और उसके इशारे पर कुछ भी करने को तैयार रहता था। काफूर ने सबसे पहला हुक्म जलालुद्दीन के दो वजीरों को कत्ल करके बजा फरमाया था और इसके साथ ही अलाउद्दीन का सबसे भरोसेमंद साथी बन बैठा था। फिल्म का ये सीन सबसे बेहतरीन है और उसके बाद अलाउद्दीन खिलजी का रिएक्शन उससे भी ज्यादा धमाकेदार।
फिल्म में ऐसे कई मौके हैं जब मलिक काफूर के दिल में अलाउद्दीन के लिए झलकने वाला प्यार साफ नजर आता है। मलिक हमेशा अलाउद्दीन के आसपास रहता है और उसके आदेश को फरमाने के लिए तैयार रहता है। फिल्म में एक सीन ऐसा है जहां मलिक काफूर अलाउद्दीन से मलिका-ए-हिंद बनाने के लिए कहता है और अलाउद्दीन उसे नजरअंदाज कर जाता है।
पढ़ेंः 'पद्मावत' रिव्यू देखने के बावजूद करणी सेना के तेवर तीखे, बताया आपत्तिजनक है यह सीन
अलाउद्दीन खिलजी जब अपनी बीवी मेहरून्निसां के साथ शयन कक्ष में होता है तो मलिक काफूर छिप-छिपकर उसे देखता है और अपने जज्बातों को छिपाकर उन्हें निहारता है। सिर्फ इतना ही नहीं 'पद्मावत' में एक सीन है जहां पर मलिक काफूर अलाउद्दीन को गाना सुनाकर बहलाता है और अलाउद्दीन खिलजी भी उसका भरपूर लुत्फ लेते हैं। अलाउद्दीन नहाता है और काफूर उसका मनोरंजन करता है। जब मलिक काफूर को यह पता चलता है कि अलाउद्दीन का असली प्यार वह नहीं बल्कि पद्मावती है तो वह थोड़ा परेशान हो जाता है। यही नहीं, मलिक काफूर ही अलाउद्दीन खिलजी की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है।
फिल्म 'पद्मावत' में थिएटर आर्टिस्ट जिम सर्भ ने मलिक काफूर का किरदार निभाया है। जिम सर्भ थिएटर एक्टर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने सबसे पहले अपनी पहचान सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' से बनाई थी। 30 वर्षीय जिम मॉडलिंग भी करते हैं.। जिम 'अ डेथ इन द गंज' और 'राब्ता' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इसके बाद वह संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में नजर आएंगे।