सब्सक्राइब करें

अहमदाबाद में 'घूमर' गाने से पीएम मोदी का स्वागत, गुजरात में बैन है 'पद्मावत'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jan 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
padmaavat ban in gujrat but ghoomar performed for pm modi benjamin netanyahu
padmaavat

विवादित फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज की तारीख तय हो गई है लेकिन से विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे। सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद बीजेपी शासित कई राज्यों में फिल्म पर बैन है जिसके खिलाफ फिल्म के प्रोड्यूसर्स सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे।

Trending Videos
padmaavat ban in gujrat but ghoomar performed for pm modi benjamin netanyahu
padmaavat
जहां एक ओर बीजेपी शासित राज्यों गुजरात, मध्य प्रदेश और हरियाणा में फिल्म पर बैन लगा है तो वहीं अहमदाबाद में फिल्म के गाने 'घूमर' पर स्कूली बच्चों ने परफॉर्मेंस दी। दरअसल, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 6 दिनों के भारत दौरे पर हैं। इसी दौरान वह पीएम मोदी के साथ अहमदाबाद पहुंचे।

आगे की स्लाइड में देखिए स्कूली बच्ची का परफॉर्मेंस 
विज्ञापन
विज्ञापन
padmaavat ban in gujrat but ghoomar performed for pm modi benjamin netanyahu
pm modi

अहमदाबाद में नेतन्याहू और मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने 'पद्मावत' फिल्म के मशहूर गाने 'घूमर' पर प्रस्तुति दी। जिसे लोगों ने काफी इंजॉय किया।
 



 

padmaavat ban in gujrat but ghoomar performed for pm modi benjamin netanyahu
padmavati

इससे पहले, मध्य प्रदेश के रतलाम में एक स्कूल के सालाना जलसे में 'पद्मावत' फिल्म के गाने 'घूमर' पर एक बच्ची के डांस से नाराज कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी और हंगामा मचाया। इस दौरान बच्ची को चोट भी लगी। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
 



 

विज्ञापन
padmaavat ban in gujrat but ghoomar performed for pm modi benjamin netanyahu
padmaavat

यह घटना जावरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार जावरा के सेंट पॉल स्कूल में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम था। इसी दौरान एक बच्ची ने घूमर गाने पर नृत्य किया। इसके कुछ देर बाद करीब दो दर्जन लोग पहुंचे और तोड़फोड़ कर दी। काफी हंगामा किया। आरोपी करणी सेना जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। जावरा पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed