{"_id":"5a62d31b4f1c1b7d268b56cd","slug":"padmaavat-makers-released-3-promos-after-green-signal-by-supreme-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' के विरोध की असली वजह है ये रोमांटिक सीन, जड़ हैं ये 3 नए वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' के विरोध की असली वजह है ये रोमांटिक सीन, जड़ हैं ये 3 नए वीडियो
Sat, 20 Jan 2018 12:59 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
तमाम विरोधों और अड़चनों के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के लिए बीते 2-3 दिन राहत भरी खबर लेकर आए। पहले सुप्रीम कोर्ट ने तमाम राज्यों में लगे बैन को हटाते हुए फिल्म रिलीज करने का आदेश सुनाया। इसके बाद शुक्रवार शाम खुद अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'पैडमैन' की रिलीजिंग डेट आगे बढ़ा दी। अब 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज होने वाली अकेली फिल्म होगी।
2 of 5
बावजूद इसके फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को राजस्थान सरकार चुनौती देने की तैयारी में हैं। राजस्थान के राजपूत किसी भी हाल में फिल्म को बैन कराना चाहते हैं, लेकिन आखिर ऐसी क्या वजह है जो इस फिल्म का चौतरफा विरोध हो रहा है। 'पद्मावत' का नाम क्यों बदलना पड़ा और आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि दीपिका पादुकोण की नाक और संजय लीला भंसाली की गर्दन उड़ाने वाले पर ईनाम की घोषणा की गई।
3 of 5
रानी पद्मावती चित्तौड़ की रानी थी। जिसका किरदार दीपिका पादुकोण निभा रहीं हैं। भारतीय इतिहास के मुताबिक विदेशी अक्रांता अलाउद्दीन खिलजी ने पद्मावती के सौंदर्य से आकर्षित होकर चित्तौड़ पर आक्रमण करने की ठानी। खिलजी ने अपनी चाल के मुताबिक चित्तौड़गढ़ के राजा रतनसिंह को पत्र लिख कर कहा की रानी पद्मावती को वह अपनी बहन समान मानता हैं और एक बार उनके दर्शन करना चाहता हैं इस पर रतनसिंह ने सहमती जताई और रानी पद्मावती कांच में अपना चेहरा दिखाने को राजी हो गईं। रानी पद्मावती की सुन्दरता देखकर खिलजी पागल सा हो गया और उसने राजा रतनसिंह को बंदी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजपूतों ने राजा रतनसिंह को छुड़ाने के लिए खिलजी की सेना पर आक्रमण किया। घनघोर युद्ध में मेवाड़ी सेना के सारे सिपाही मारे गए साथ ही राजा रतन सिंह की भी मृत्यु हो गई। इसके बाद खिलजी ने दुर्ग के भीतर की राजपूत महिलाओ को बंदी बनाने का आदेश दे डाला। राजपूत सेना के हारने की खबर पाकर रानी पद्मावती ने चित्तोड़ दुर्ग के अंदर सभी राजपूत महिलाओं के साथ जलती अग्निकुंड में कूद पड़ी और देखते ही देखते सभी ने जोहर कर दिया मेवाड़ के इस जोहर को आज भी लोकगीतों में याद किया जाता हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राजपूत संगठनों का आरोप है कि फिल्म में संजय लीला भंसाली ने मां पद्मिनी का गलत चारित्रिक चित्रण किया है। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह और पद्मावती दीपिका पादुकोण के बीच इंटीमेट सीन दर्शाए गए हैं। जिसके बाद खुद निर्देशक संजय लीला भंसाली ने न सिर्फ इन आरोपों को निराधार बताया बल्कि तमाम हिंदुवादी संगठनों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। अब रिलीज से लगभग एक हफ्ते पहले मेकर्स ने 3 नए प्रोमो रिलीज किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।