{"_id":"5a6962f74f1c1b76268b61d8","slug":"padmaavat-new-promo-release-deepika-padukone-and-ranveer-singh-plays-powerful-character","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज होते ही पद्मावत का नया प्रोमो आया सामने, दमदार डॉयलाग दिल जीत लेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज होते ही पद्मावत का नया प्रोमो आया सामने, दमदार डॉयलाग दिल जीत लेंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
padmaavat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम हिंसक विरोध के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत आज रिलीज हो गई। हंगामे और विरोध के बीच इस फिल्म का नया डायलॉग प्रोमो सामने आया है। अभी तक इस फिल्म में शाहिद कपूर के राजपूत डायलॉग को ही आपने सुना होगा लेकिन अब इस फिल्म के असली विलेन यानी रणवीर सिंह की आवाज और उनका अंदाज दर्शकों को देखने को मिला है। इतना ही नहीं प्रोमो में दीपिका रानी पद्मावती के किरदार को पूरी तरह जीती हुई दिख रही हैं।
padmaavat
इस वीडियो में रानी पद्मावती कहती हुई नजर आ रही हैं, 'जब राजपूत अपनी मिट्टी और मान के लिए लड़ता है तो उसकी तलवार की गूंज सदियों तक रहती है। प्रोमो में महारावल रतन सिंह और अलाउद्दीन खिलजी को लड़ते हुए दिखाया गया है।
padmaavat
अब बारी आती है अलाउद्दीन खिलजी की तो प्रोमो में खिलजी का रोल काफी दमदार दिखाया गया है। एक जगह खिलजी ये कहता हुआ दिख रहा है, 'अब तक वो मिट्टी ही नहीं बनी जो अलाउद्दीन को दफन कर सके। इसके जवाब में रानी पद्मावती कहती दिख रही हैं,' राजपूती कंगन में उतनी ही ताकत है जितनी राजपूती तलवार में... इसके बाद शुरु होता है वो युद्ध जिसका इतिहास गवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
padmaavat
- फोटो : File Photo
दीपिका पादुकोण जिस शान से डायलॉग्स बोलती नजर आ रही हैं उसे देखने के बाद आप दीपिका की तारीफ करते नहीं थकेंगे। बता दें कि 'पद्मावत' संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रॉजेक्ट है और यह अनाउंसमेंट के बाद से ही सुर्खियों में है। जयपुर में शूटिंग की शुरुआत करते ही सेट पर तोड़-फोड़ की खबरें आई थीं। वहीं कुछ संगठन के सदस्यों ने भंसाली पर भी हाथ उठाया था। इसके बाद देशभर में जगह-जगह इसका विरोध हुआ और इसकी रिलीज भी टालनी पड़ी।
यहां देखें फिल्म का ये नया प्रोमो
यहां देखें फिल्म का ये नया प्रोमो