फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर ने ट्विटर पर ब्लॉक किए 5 हजार लोग, बोले- अगर किसी ने फैमिली के बारे में कुछ गलत लिखा तो..

Thu, 25 Jan 2018 08:10 AM IST
amarujala.com-Presented By-अरविंद
amarujala.com-Presented By-अरविंद Updated Thu, 25 Jan 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
rishi kapoor blocked five thousands people on his twitter account
ऋषि कपूर - फोटो : SELF

सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले बॉलीवुड एक्टर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से पांच हजार लोगों को ब्लॉक कर दिया है। दरअसल, ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर दिए अपने बयानों को लेकर कई बार ट्रोल किए जा चुके हैं...

rishi kapoor blocked five thousands people on his twitter account
Rishi Kapoor Family - फोटो : Instagram

ऋषि कपूर ने साफ कर दिया है कि किसी को समझाने की जरूरत नहीं है कि उन्हें क्या पोस्ट करना है और क्या नहीं। ऋषि ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि ' मैं वो करूंगा, वो लिखूंगा जो मेरा मन चाहेगा, मेरे पास अपने विचार अभिव्यक्त करने का पूरा अधिकार है और ये लोकतंत्र है, मुझे जैसा लगेगा मैं वैसा ही करुंगा।'

rishi kapoor blocked five thousands people on his twitter account
ऋषि कपूर

ऋषि यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने किसी के व्यक्तित्व को कोई ठेस नहीं पहुंचाई है। 'मुझे नहीं लगता कि किसी को मेरे लिखने से कोई परेशानी होनी चाहिए।'  जब ऋषि से ट्विटर पर कई बार ट्रोल किए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एकाएक जवाब दिया कि 'कौन परवाह करता है!'

विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor blocked five thousands people on his twitter account
Rishi Kapoor Family - फोटो : Instagram

ऋषि ने ट्रोल किए जाने पर ये भी कहा कि 'किसने क्या लिखा मैं इन सबका जवाब दे चुका हूं क्योंकि मुझे लगता है कि एक सेलिब्रिटिज के लिए जवाब देना बहुत जरूरी हो जाता है, इसलिए मैंने भी इनका जवाब देना मुनासिब समझा। लेकिन जब यूजर्स ने गाली देना शुरू किया तो मैंने उन्हें ब्लॉक कर दिया। इससे ये होगा कि मैं क्या लिख रहा हूं, मुझे कोई फोलो नहीं कर पाएगा।' 

विज्ञापन
rishi kapoor blocked five thousands people on his twitter account
Rishi Kapoor

उन्होंने ये भी कहा कि नया ट्विटर अकाउंट बनाकर लोग उन्हें दोबारा भी फोलो कर सकते हैं। साथ ही ये भी लिखा कि 'जिसने कोई गलत गड़बड़ की या मेरी फैमिली के बारे में कुछ कहा या कुछ भी गलत चीज लिखी मैं उसे ब्लॉक कर दूंगा।' बता दें कि इससे पहले ऋषि कपूर ने क्रिसमस के दौरान एक तस्वीर शेयर की थी जिस पर यूजर्स भड़क गए थे। जिसके बाद कुछ लोगों ने तो उनके वेरिफाईड अकाउंट तक को बंद करने की मांग की थी। जबकि कई लोगों ने लिखा, 'सबको अपनी तरह बेवड़ा ना समझें आप'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed