{"_id":"5a6709954f1c1b8f268b5e52","slug":"padmaavat-row-nana-patekar-says-people-will-surely-react-on-wrong-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाना पाटेकर का पद्मावत पर बड़ा बयान, बोले- गलत फिल्म होगी तो लोग रिएक्ट ही करेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाना पाटेकर का पद्मावत पर बड़ा बयान, बोले- गलत फिल्म होगी तो लोग रिएक्ट ही करेंगे
Tue, 23 Jan 2018 04:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jan 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Nana Patekar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का रिलीज से पहले देश भर में जमकर विरोध हो रहा है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म को लेकर एक्टर नाना पाटेकर ने अपनी राय दी है।नाना पाटेकर ने पद्मावत विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा ‘कोई भी चीज मुश्किल नहीं है। फिल्मों पर बवाल होना आम बात है। जब मूवी को सेंसर से ग्रीन सिग्नल मिल गया तो वो रिलीज होगी। हालांकि सही विषय पर फिल्म बनाएं। आप सही फिल्म बनाएंगे तो लोग रिएक्ट नहीं करेंगे। आप गलत फिल्म बनाएंगे तो लोग रिएक्ट जरूर करेंगे।’
2 of 4
नाना पाटेकर
नाना पाटेकर ने आगे कहा ‘मेरी फिल्म में कभी कोई कांट्रोवर्सी नहीं हुई, मैंने क्रांतिवीर जैसी फिल्में बनाई, बोल्ड स्टेटमेंट होने के बावजूद उन पर कभी कोई बवाल नहीं हुआ। जरूरी है इस बात को याद रखना कि आप फिल्म क्या सोचकर बना रहे हैं। नाना पाटेकर का ये वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। नाना पाटेकर ने ये जवाब अपनी मराठी फिल्म आपला मानुष की स्क्रीनिंग के दौरान दिया।
3 of 4
नाना पाटेकर
आपला मानुष इसी साल 9 फरवरी को रिलीज होगी। सतीश रजवाड़े के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में बॉलीवुड के अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता नाना पाटेकर, सुमीत राघवन और इरावती हरषे भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पद्मावती
- फोटो : ani
बात करें पद्मावत विवाद की तो सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी ये विवाद थमता नहीं दिख रहा है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण महारानी पद्मिनी का किरदार निभा रही हैं। तो वहीं शाहिद कपूर राजा रतन सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह को अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में देखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।