फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' पर ताजा फैसला आते ही राजपूत महिलाओं का ऐलान, PM मोदी से मांगेंगी 'मौत'

Tue, 23 Jan 2018 02:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Padmaavat row Now Rajput women seek pm modi nod for euthanasia
Padmaavat
लंबे समय से विवादों में रही फिल्म पद्मावत पर सुप्रीम कोर्ट ने फिर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने वाली मांगों को खारिज करते हुए आदेश दिया कि इसे बिना किसी रोक के पूरे देश में रिलीज किया जाए। इस बीच फिल्म ‘पद्मावत’ के विरोध में चित्तौडगढ़ की राजपूत महिलाओं ने 24 जनवरी को जौहर करने की घोषणा की थी लेकिन अब खबर है कि महिलाओं ने प्रधानमंत्री से इच्छामृत्यु की स्वीकृति की मांग की है।


 
Padmaavat row Now Rajput women seek pm modi nod for euthanasia
padmavati
'पद्मावत' विरोध में निकाली गई रैली में महिलाओं ने इच्छामृत्यु की मांग की है। रैली के बाद महिलाओं ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जिसमें फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। आपको बता दें कि 1900 से अधिक महिलाओं ने फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर 24 जनवरी को जौहर के लिये पंजीकरण कराया था।
Padmaavat row Now Rajput women seek pm modi nod for euthanasia
PADMAVATI
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस बाबत सरकारों को फटकार लगाई और कहा कि आप कुछ हिंसक संगठनों की धमकियों का हवाला दे रहे हैं हम ऐसी याचिकाओं पर सुनवाई क्यों करें? आज ही कोर्ट ने राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार की याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। इससे पहले राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म ‘पद्मावत’ को पूरे देश में रिलीज करने के आदेश में संशोधन की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Padmaavat row Now Rajput women seek pm modi nod for euthanasia
padmavati
हालांकि देशभर में दो दिन बाद यानि 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म पद्मावत के खिलाफ राजपूत संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। राजपूत संगठन फिल्म की रिलीज रोकने के लिए हर तरह से हिंसा करने की बात भी कह रहे हैं। अब देखना ये होगा कि पद्मावत विवाद कौन सा मोड़ लेता है?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed