फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पाकिस्तान में हरी झंडी तो जानिए क्यों इस मुस्लिम बाहुल देश में बैन हुई 'पद्मावत'?

Tue, 30 Jan 2018 12:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
Padmaavat will not release in Malaysia
निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को भले ही पाकिस्तान में हरी झंडी मिल गई हो, लेकिन इस मुस्लिम बाहुल देश में इस फिल्म को बैन कर दिया गया है। भारत में इस फिल्म को लेकर भंसाली पर राजपूत समाज की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था। जानिए, इस देश में क्यों बैन हुई पद्मावत..
Padmaavat will not release in Malaysia
मलेशिया के सेंसर बोर्ड ने 'पद्मावत' को मुस्लिम भावनाएं आहत करने वाली फिल्म करार देते हुए बैन किया है, हालांकि एक कारण और भी है। मलेशिया की नेशनल फिल्म सेंसरशिप बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद जम्बेरी अब्दुल अजीज के अनुसार यह फिल्म इस्लाम की भावनाओं के खिलाफ है। गौरतलब है कि मलेशिया मुस्लिम बहुल देश है।
Padmaavat will not release in Malaysia
फिल्म में मुगल शासक अलाउद्दीन का नकारात्मक किरदार दिखाने से इस देश के वासी नाराज हैं। मोहम्मद जम्बेरी के मुताबिक, फिल्म का कंटेंट मलेशियाई लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकता है। इसकी कहानी से लोगों की भावनाएं आहत होंगी।' बता दें कि फिल्म में खिलजी को हिंसक, लालची और वहशी दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Padmaavat will not release in Malaysia
हालांकि मलेशिया में फिल्म डिस्ट्र्रीब्यूटरों ने बोर्ड के इस फैसले के खिलाफ वहां के ट्रिब्यूनल में अपील की है, जिसकी सुनवाई आज होनी है। गौरतलब है कि​ 'पद्मावत' को जहां पाकिस्तान में रिलीज की हरी झंडी मिल गई है। जहां भी ये फिल्म रिलीज हुई है, वहां ये रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। अमेरिका में तो शो हाउसफुल चल रहे हैं।
विज्ञापन
Padmaavat will not release in Malaysia
बता दें कि 25 जनवरी को रिलीज हुई ये फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफि‍स पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई दर्ज करवा रही है। सोमवार तक फिल्म की कमाई का आंकड़ा 146 करोड़ रुपये के पार हो चुका है। फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया है। यूके, यूएस, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में इसे बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed