{"_id":"5a8963a54f1c1bf17b8b7e7b","slug":"padman-actress-sonam-kapoor-beats-deepika-padukone-in-popularity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपरहिट होने के बाद भी 'पद्मावती' को बड़ा झटका, दीपिका को पीछे छोड़ रातोंरात स्टार बनीं ये एक्ट्रेस ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरहिट होने के बाद भी 'पद्मावती' को बड़ा झटका, दीपिका को पीछे छोड़ रातोंरात स्टार बनीं ये एक्ट्रेस
Mon, 19 Feb 2018 07:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Feb 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'पद्मावत' रिलीज के साथ ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की किस्मत इन दिनों बुलंदियों पर है। कुछ दिन पहले जहां पॉपुलैरिटी के मामले में उन्होंने सारी सीमाएं पार कर दी थीं तो अब वहीं उन्हें 'पैडमैन' एक्ट्रेस ने पीछे छोड़ दिया है।
2 of 5
padman
हाल ही में 'स्कोर ट्रैंड्स इंडिया' का पॉपुलैरिटी चार्ट सामने आया है। जिसमें सोनम कपूर ने दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस स्थान पर बॉलीवुड की 'पद्मावती' बीते 5 हफ्तों से कब्जा जमाए हुए थीं।
3 of 5
Priyanka Chopra
इस लिस्ट में सोनम कपूर को पहला तो वहीं प्रियंका चोपड़ा को दूसरा स्थान मिला है। जबकि दीपिका को मिले आंकड़ों के अनुसार पांचवे स्थान पर जगह मिली है। कहा जा रहा है ऐसा हाल ही में रिलीज फिल्म 'पैडमैन' की वजह से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika
आंकड़ों के मुताबिक 1 फरवरी से 8 फरवरी तक सोनम कपूर 44.97 अकों के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं। वहीं 8 फरवरी से 15 फरवरी के दौरान सोनम ने 23.73 अंकों की बढ़त हासिल की और 68.70 अंकों के साथ पहले स्थान पर अपना परचम लहराया। वहीं दीपिका 54.41 अंकों के साथ 5वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Sonam Kapoor
आपको बता दें, यह आंकड़े फेसबुक, ट्विटर वायरल खबरें और डिजिटल प्लेटफॉर्म से उठाए गए हैं जिसके आधार पर स्टार्स के स्कोर और रैंकिंग तय की जाती हैं। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा आने वाले समय में सोनम कपूर अपनी इस पोजीशन को बनाए रखती हैं या फिर उनकी जगह किसी और स्टार को मौका मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।