{"_id":"5a6d833a4f1c1b8a268b6dd9","slug":"padman-akshay-kumar-wife-twinkle-khanna-reveals-about-her-nervousness-on-her-first-periods","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘पैडमैन’ की पत्नी ट्विंकल का पीरियड्स पर खुलासा, स्कूल में अचानक जब ऐसा हुआ तो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘पैडमैन’ की पत्नी ट्विंकल का पीरियड्स पर खुलासा, स्कूल में अचानक जब ऐसा हुआ तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की सैनिटरी पैड रेवोल्यूशन पर बनी फिल्म ‘पैडमैन’ का विषय लोगों के बीच काफी पंसद किया जा रहा है। बता दें, ट्विंकल खन्ना आजकल अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'पैडमैन' को प्रमोट करने में काफी बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक बयान में बताया कि खुद उन्हें उनके पीरियड्स कैसे शुरू हुए थे।
twinkle khanna
ट्विंकल और फिल्म 'पैडमैन' की टीम ने 'माहवारी' और 'सैनिटरी पैड्स' जैसे समाज में वर्जित विषय को अपनी आगामी फिल्म का विषय चुना है। अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान अपने जीवन से जुड़ी एक घटना बयां करते हुए ट्विंकल ने बताया कि “मुझे याद है जब मैं बोर्डिग स्कूल में थी तो वहां मुझे इन सब के बारे में बताने के लिए मेरे साथ मां या मौसी नहीं थीं। एक दिन स्कूल कैंटीन में मुझे लगा कि मेरे यूनीफॉर्म में दाग लग गया है, मैं कपड़े बदलने के लिए तुरंत भागी। मैं खुशकिस्मत थी कि वह दाग सिर्फ मैंने देखा।
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल ने कहा, 'पिछले वर्ष अगस्त में दक्षिण भारत में एक शिक्षक ने 12 वर्षीय एक छात्रा को कक्षा से सिर्फ इसलिए बाहर निकाल दिया, क्योंकि माहवारी के कारण उसके कपड़े और सीट पर दाग लग गए थे। वह घर गई और उसने बालकनी से कूदकर जान दे दी। तो इस सामान्य शारीरिक क्रिया को लेकर शर्मिदगी का स्तर इस स्तर का है। मुझे उम्मीद है कि ‘पैडमैन’ के बाद लड़कियों में शर्म का स्तर कुछ हदतक कम होगा।”
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें, फिल्म ‘पैडमैन’ कोयंबटूर निवासी अरुणाचलम मुरुगनंथम के जीवन पर आधारित है। अरुणाचलम ने महिलाओं के लिए सस्ते दाम पर सैनिटरी नैपकिन बनाए थे और इस तरह एक क्रांतिकारी कदम को अंजाम दिया था। यह फिल्म सिनेमाघरों में नौ फरवरी को रिलीज होगी।