फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंस्टाग्राम पर वायरल हुई शाहिद कपूर की बेटी की ये तस्वीर, दो घंटे में इतने ज्यादा लाइक

Sun, 28 Jan 2018 01:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor daughter misha kapoor photo goes viral in social media

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में राजा रावल रतन सिंह के किरदार को बखूबी निभाने वाले एक्टर शाहिद कपूर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म में उनके अभिनय को लेकर दर्शक काफी खुश हैं लेकिन फिलहाल उनकी चर्चा का विषय यह नहीं है। दरअसल उनकी बेटी की एक फोटो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रही है। शाहिद की बेटी मीशा की एक नई तस्वीर हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। शाहिद ने खुद यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। 

shahid kapoor daughter misha kapoor photo goes viral in social media

आपको बता दें कि इस तस्वीर को महज 2 घंटे में 7 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया है। फोटो में शाहिद अपनी बेटी मीशा के साथ बैठे हुए हैं और उनकी बेटी एक क्यूट सी स्माइल दे रही है। मीशा ने ब्लैक स्ट्राइप्स वाली सफेद टी-शर्ट पहनी है जिस पर छोटा सा रेड कलर का दिल भी बना हुआ है।

shahid kapoor daughter misha kapoor photo goes viral in social media

इस तस्वीर के कैप्शन में शाहिद ने लिखा है- हैप्पी संडे। वहीं कमेंट बॉक्स में लोगों की प्रतिक्रियाओं को देख कर कहा जा सकता है कि लोगों को यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है। 
 

 

Happy Sunday.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor daughter misha kapoor photo goes viral in social media

इससे पहले भी शाहिद कपूर ने एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनकी बेटी अपने पापा शाहिद के जूते पहने हुए नजर आ रही थीं। इस तस्वीर को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed