फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' नहीं 'पैडमैन' यहां हो गई बैन, जानें क्यों लगी अक्षय की फिल्म पर रोक

Fri, 09 Feb 2018 03:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
padman banned in pakistan here is reason
padman

खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय अपनी फिल्म 'पैडमैन' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अक्षय कुमार समेत पूरे बॉलीवुड ने पूरे जोर शोर के साथ फिल्म का प्रमोशन किया। सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

padman banned in pakistan here is reason
padman

लगातार विवादों में रही फिल्म 'पद्मावत' वैसे तो भारत में कई जगह बैन रही लेकिन अब पैडमैन को भी बैन का सामना करना पड़ा। सोशल मुद्दे पर आधारित इस फिल्म पर बैन लगाना सभी के लिए काफी आश्चर्यजनक है।

padman banned in pakistan here is reason
padman
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में फिल्म 'पैडमैन' पर बैन लगा दिया गया है। पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने फिल्म को एनओसी देने से मना कर दिया है। जिसकी वजह से फिल्म  वहां रिलीज नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
padman banned in pakistan here is reason
Padman

पाकिस्तान सेंसर बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, 'आप सब जानते हैं यहां के समाज की सोच कैसी है। वह पीरियड्स जैसे मुद्दे पर खुलकर बात करना पसंद नहीं करते इसलिए फिल्म को एनओसी नहीं दिया गया है।'

विज्ञापन
padman banned in pakistan here is reason
padman

अक्षय कुमार और सोनम कपूर अभिनीत यह फिल्म आज रिलीज हो गई। गौरतलब है कि फिल्म 'पैडमैन' को लेकर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने एक कैंपेन चलाया है जिसमें सैनिटरी नैपकिन को हाथ में लेकर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करना होता है। अक्षय कुमार का यह कैंपेन बॉलीवुड और क्रिक्रेट की दुनिया से लेकर आम लोगों में भी चर्चित हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed