{"_id":"5dbaac678ebc3e93ca6fa13f","slug":"padmini-kolhapure-birthday-when-she-shoot-bold-scene-at-age-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 की उम्र में बोल्ड सीन देकर चर्चा में आई थीं ये अभिनेत्री, फिर मिला ऐसा सबक कर ली तौबा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
15 की उम्र में बोल्ड सीन देकर चर्चा में आई थीं ये अभिनेत्री, फिर मिला ऐसा सबक कर ली तौबा
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 31 Oct 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पद्मिनी कोल्हापुरे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे एक नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। छोटी सी उम्र में ही पद्मिनी ने दर्शकों को अपनी एक्टिंग का कायल बना दिया था। 15 साल की उम्र में फिल्म 'इंसाफ का तराजू' के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।
Trending Videos
2 of 5
पद्मिनी कोल्हापुरे
- फोटो : सोशल मीडिया
पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर पद्मिनी की पहली फिल्म 'इंसाफ का तराजू' थी। 80 के दशक में पद्मिनी टॉप की हीरोइनों में शुमार हो गई थीं लेकिन क्या आप जानते हैं कि बचपन में ही पद्मिनी पर एडल्ट स्टार का ठप्पा लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पद्मिनी कोल्हापुरे
- फोटो : सोशल मीडिया
इसकी वजह थी कुछ फिल्मों में उनके विवादित सीन। पद्मिनी को किसी भी तरह के रोल से कोई परहेज नहीं था। 1980 में आई फिल्म 'गहराई' के रिलीज होने के बाद पद्मिनी का नाम एक बार फिर विवादों में आ गया। फिल्म में उनका एक न्यूड सीन था। उस दौर में इस तरह का रोल करना बड़ी बात थी।
4 of 5
पद्मिनी कोल्हापुरे
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'इंसाफ का तराजू' में पद्मिनी का लंबा रेप सीन था। इस फिल्म में पद्मिनी के अलावा जीनत अमान और राज बब्बर थे। फिल्म में पद्मिनी को नाबालिग लड़की का रोल मिला। उन्होंने तकरीबन 7-8 मिनट लंबा रेप सीन फिल्माया। इतने लंबे रेप सीन की वजह से खूब विवाद हुआ और पद्मिनी की छवि पर भी काफी असर पड़ा हालांकि दोनों ही फिल्म हिट रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
padmini kolhapure
- फोटो : सोशल मीडिया
पद्मिनी कोल्हापुरे को लेकर लोगों के मन में धारणा बदल रही थी। जिस हीरोइन की एक्टिंग के वो दीवाने थे, वही लोग उन्हें एडल्ट स्टार का तमगा देने लगे। पद्मिनी को जैसे ही इस बात का एहसास हुआ उन्होंने बोल्ड और रेप सीन से तौबा कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X