{"_id":"5bb1d179867a5570f05d7eb7","slug":"pahlaj-nihalani-on-tanushree-dutta-and-nana-patekar-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाना पाटेकर के बचाव में उतरे बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता, तनुश्री के आरोपों पर ही उठा दिए सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाना पाटेकर के बचाव में उतरे बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता, तनुश्री के आरोपों पर ही उठा दिए सवाल
Mon, 01 Oct 2018 01:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर मामले में धीरे-धीरे बॉलीवुड के कई और दिग्गज अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। भले ही उन्होंने 10 साल बाद चुप्पी तोड़ी हो लेकिन अब वो एक-एक कर सबको कठघरे में ला रही हैं। ट्विंकल खन्ना, रवीना टंडन, फरहान अख्तर, सोनम कपूर, कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा जैसे खई स्टार्स ने तनुश्री का साथ दिया है।
2 of 5
पहलाज निहलानी
हालांकि कुछ एक्टर्स ने नाना के बचाव में भी बयान दिया है। CBFC के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी ने नाना पाटेकर और तनुश्री मामले में नाना का बचाव करते हुए तनुश्री से सवाल किया है कि 10 साल तक तनुश्री किस वजह से खामोश रहीं?
3 of 5
nana patekar
इतना ही नहीं पहलाज निहलानी ने नाना पाटेकर को शरीफ इंसान बताया और ये भी कहा कि दोनों कलाकारों को ये मामला आपसी बातचीत से सुलझाना चाहिए। साथ ही साथ निहलानी नाना पर लग रहे आरोपों की वजह से हैरान हैं। उन्होंने कहा- लगातार 10 साल तक कोई किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं कर सकता। 10 साल तक तनुश्री ने अपना मुंह क्यों नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tanushree
बता दें तनुश्री ‘फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ में लीड किरदार निभा रही थीं लेकिन एक गाने को लेकर नाना पाटेकर और तनुश्री में विवाद हो गया जिसके बाद तनुश्री ने ये फिल्म छोड़ दी। फिल्म छोड़ने के बाद रिमी सेन ने हॉर्न ओके प्लीज में लीड किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक आइटम नंबर था जिसे बाद में राखी सांवत ने किया था।
विज्ञापन
5 of 5
tanushree dutta
बता दें मामले में नाना पाटेकर का बयान भी सामने आया था। नाना ने तनुश्री के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था- यौन शोषण से क्या मतलब है। सेट पर पचास से सौ लोग मौजूद थे। मैं उसे लेकर कानूनी एक्शन लूंगा। आपको मालूम होगी कि तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।