फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistani Actress: पाक एक्ट्रेस संग फैंस ने की बदतमीजी, एक झलक पाने के लिए भीड़ ने घेरा; भड़कीं अभिनेत्री

Mon, 14 Nov 2022 09:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 14 Nov 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Pakistani actress Hania Amir harresed by fans after meet watch video
Hania Amir - फोटो : सोशल मीडिया

हानिया आमिर पाकिस्तान की पॉपुलर अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से वहां के लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। हानिया को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने के लिए भी तैयार रहते हैं। लेकिन इस बार हानिया को अपने फैंस का प्यार भारी पड़ गया। हाल ही में, हानिया एक इवेंट में पहुंचीं। यहां पर फैंस की भारी भीड़ ने हानिया को घेर लिया। इतना ही नहीं, अभिनेत्री के साथ बदतमीजी तक की गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Pakistani actress Hania Amir harresed by fans after meet watch video
Hania Amir - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस के बीच फंसीं हानिया
दरअसल, हानिया आमिर पाकिस्तान के वपटा टाउन गुजरांवाला पहुंची थीं। इस मौके पर अभिनेत्री अपने फैंस से रूबरू हुईं। इस इवेंट में हानिया ने काफी एंजॉय किया। दूसरी तरफ फैंस भी अभिनेत्री के साथ काफी मस्ती में थे। लेकिन जैसे ही अपना इवेंट खत्म करने के बाद हानिया वापस जाने को हुईं, तो फैंस ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। हानिया जब अपनी कार की ओर बढ़ीं तो वहां फैंस की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद अभिनेत्री को वहां से निकलने में काफी मुश्किल हुई।

Childrens Day: कियारा आडवाणी को याद आया बचपन, वीडियो साझा कर दी बाल दिवस की बधाई

Pakistani actress Hania Amir harresed by fans after meet watch video
Hania Amir - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर इस मौके का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हानिया फैंस की भीड़ में परेशान होती दिख रही हैं। इस वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि हानिया खुद को बचाने के लिए सभी पर चिल्लाती हुई दिख रही हैं लेकिन अभिनेत्री की कोई भी नहीं सुन रहा। इसके अलावा, लोगों को बर्ताव इतना खराब हो जाता है, कि हानिया का चेहरे पर भी गुस्सा नजर आने लगता है। हालांकि, हानिया के बॉडीगार्ड काफी मुश्किल के बाद अभिनेत्री को भीड़ से निकालने में कामयाब होते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देख वहां मौजूद लोगों को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। हर कोई इस बात से हैरान है कि पाकिस्तान में अभिनेत्री के साथ कैसा बर्ताव हुआ है। 

Uunchai Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ऊंचाई को लगा झटका, गिरावट के साथ फिल्म ने चौथे दिन किया इतना कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani actress Hania Amir harresed by fans after meet watch video
Hania Amir - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं हानिया आमिर
हानिया आमिर पाकिस्तान की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों के साथ साथ टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। हालांकि, उन्होंने पॉपुलैरिटी सीरियल 'हमसफर' से मिली है। उनका यह सीरियल फैंस के बीच सुपरहिट साबित हुआ था, जिससे उन्हें घर घर में पहचान मिली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed