फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बॉलीवुड पर वार, कहा- बंदूकधारी आतंकवादी से कहीं अधिक हैं हम

Wed, 14 Aug 2019 08:09 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 14 Aug 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
pakistani actress mehwish hayat comment on Hollywood and Bollywood
महविश हयात - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा था। जिसके बाद अब एक दूसरी पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने बॉलीवुड पर ही वार किया है।

pakistani actress mehwish hayat comment on Hollywood and Bollywood
महविश हयात - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल पाकिस्तानी एक्ट्रेस महविश हयात का मानना है कि भारतीय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड ने राष्ट्रवाद के जुनून में शांति का रास्ता छोड़ दिया है और वह पाकिस्तान व पाकिस्तानियों की नकारात्मक छवि प्रस्तुत करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महविश हयात को हाल में नार्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग ने ओस्लो में 'प्राइड आफ परफॉर्मेस' पुरस्कार से नवाजा गया। जहां एक्ट्रेस ने भाषण दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। 

pakistani actress mehwish hayat comment on Hollywood and Bollywood
महविश हयात - फोटो : सोशल मीडिया

भाषण में महविश कहती हैं- 'हमारे पड़ोसी देश (भारत) में दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में से एक है। एक ऐसे समय में जब वे अपनी शक्ति का इस्तेमाल हमें जोड़ने के लिए कर सकते हैं, वे कर क्या रहे हैं? वे अनगिनत फिल्में बना रहे हैं जिनमें पाकिस्तान को खलनायक दिखाया जा रहा है। उन्होंने भारतीय फिल्मों में राष्ट्रवाद के मुद्दे पर जोर दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैं समझती हूं कि हमारा इतिहास, हमारी परवरिश, इलाके की राजनीति। इन सबके साथ तटस्थ रह पाना मुश्किल है और ऐसा करना देशभक्ति के खिलाफ लग सकता है। लेकिन, उन्हें (बॉलीवुड को) सच में यह तय करना होगा कि क्या अधिक महत्वपूर्ण है, राष्ट्रवादी तेवर या शांतिपूर्ण भविष्य।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani actress mehwish hayat comment on Hollywood and Bollywood
महविश हयात - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं भाषण में आगे एक्ट्रेस कहती हैं- 'बॉलीवुड को निश्चित ही इसका अहसास होना चाहिए कि उसने कितना नुकसान किया है। मैं यह नहीं कहती कि अधिक सकारात्मक छवि दिखाइए लेकिन यह अधिक संतुलित तो हो सकता है। हम लोग (पाकिस्तानी) बंदूकधारी आतंकवादी या दबी-कुचली महिलाओं से कहीं अधिक कुछ और भी हैं। हमें आगे बढ़ना चाहिए।'



 

विज्ञापन
pakistani actress mehwish hayat comment on Hollywood and Bollywood
महविश हयात - फोटो : सोशल मीडिया

महविश ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड को भी नसीहत देते हुए कहा कि यही समस्या हॉलीवुड के साथ है जिसके कंटेंट ने उनके देश को पिछड़े और आतंकवादी के रूप में प्रस्तुत किया है और जिसका असर पश्चिमी दुनिया के लोगों के मन-मस्तिष्क पर बहुत गहरा पड़ा है। वहां लोग पाकिस्तान के बारे में यही देखकर ऐसा ही सोचने लगे हैं।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed