सब्सक्राइब करें

आलिया के इस म्यूजिक वीडियो पर लगाया चोरी का आरोप, म्यूजिक कंपनी ने अब तक नहीं दिया जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 28 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Actress Mehwish Hayat Slams Bollywood Claims Alia Bhatt Prada Copy Of pakistani Song
Mehwish Hayat - फोटो : social media
कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार गहमा-गहमी बनी हुई है। पाकिस्तान के कई एक्टर्स ने भारत के इस फैसले का विरोध किया है। पिछले दिनों हाल पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने कहा था कि बॉलीवुड अपनी फिल्मों में पाकिस्तानियों को आतंकवादी दिखाता है। अब मेहविश एक और वजह से चर्चा में हैं।
Trending Videos
Pakistani Actress Mehwish Hayat Slams Bollywood Claims Alia Bhatt Prada Copy Of pakistani Song
महविश हयात - फोटो : सोशल मीडिया

अब मेहविश हयात ने आलिया भट्ट सहित बॉलीवुड के अन्य लोगों पर हमला बोला है। मेहविश ने बॉलीवुड पर पाकिस्तानी गानों को चोरी करने का आरोप लगाया है। मेहविश ने लिखा है- मुझे यह बहुत अजीब लगता है कि एक तरफ बॉलीवुड पाकिस्तान को हर मौके पर गालियां देता है। दूसरी ओर हमारे गानों को बिना चुराता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Actress Mehwish Hayat Slams Bollywood Claims Alia Bhatt Prada Copy Of pakistani Song
महविश हयात - फोटो : सोशल मीडिया

मेहविश हयात ने कहा है कॉपीराइट उल्लंघन और रॉयल्टी भुगतान से उन्हें कोई मतलब ही नहीं है। मेहविश ने आलिया भट्ट का पहला पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'प्राडा' को पाकिस्तान के वाइटल साइन के गाने 'गोरे रंग का जमाना' से मिलता-जुलता बताया है। 

Pakistani Actress Mehwish Hayat Slams Bollywood Claims Alia Bhatt Prada Copy Of pakistani Song
महविश हयात - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड पर आरोप लगाने से पहले मेहविज ने हॉलीवुड इंडस्ट्री को भी पाकिस्तान की छवि खराब करने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। मेहविज ने 'होमलैंड' और 'जीरो डार्क थर्टी' जैसी फिल्मों के नाम लेते हुए कहा था कि इन फिल्मों ने पाकिस्तान की ऐसी छवि बना दी है, जिसको मैं भी नहीं जानती।
विज्ञापन
Pakistani Actress Mehwish Hayat Slams Bollywood Claims Alia Bhatt Prada Copy Of pakistani Song
महविश हयात - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें मेहविश शाहरुख खान को वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड के लिए निशाने पर ले चुकी हैं। बार्ड ऑफ ब्लड के ट्रेलर को टैग करते हुए मेहविश ने लिखा था- 'अब क्या हम जाग सकते हैं, कॉफी सूंघ सकते हैं और बॉलीवुड का एजेंडा देख सकते हैं कि ये क्या है? शाहरुख खान, देशभक्त बनो, कोई भी आपको रोक नहीं रहा है- बस हमारा तिरस्कार करने की कीमत पर ऐसा मत करो।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed