फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lollywood: इन पाकिस्तानी कलाकारों को मारा गया बेरहमी से, किसी के चेहरे पर फेंकी तेजाब तो किसी पर बरसी गोलियां

Tue, 06 Dec 2022 01:09 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 06 Dec 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pakistani film Industry Lollywood from Niggo to Nanha actors were brutally killed know the details
निग्गो, नादिरा - फोटो : insta

पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री में भी एक से बढ़कर एक कलाकार हैं जिन्होंने लॉलीवुड यानी पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन किया है, लेकिन जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। वैसे ही, पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के भी डार्क साइड है, जिसे कम लोगों ने ही देखा है। कई ऐसे कलाकार रहे हैं जिनका करियर कुछ रहस्यमयी अपराधों की वजह से खत्म हो गया। आइए जानते है, उन पाकिस्तानी कलाकारों के बारे में, जिनकी जिन्दगी अपराधों के तले दब कर रह गईं।

Pakistani film Industry Lollywood from Niggo to Nanha actors were brutally killed know the details
निग्गो उर्फ नर्गिस बेगम - फोटो : social media

निग्गो
पाकिस्तान में लाहौर का एक मशहूर रेड लाइट एरिया है, जिसे शाही मोहल्ला के नाम से जाना जाता है। पाकिस्तानी फिल्म प्रोड्यूसर्स ने कई टैलेंट्स को शाही मोहल्ले से निकालकर अपनी फिल्मों में एक्ट्रेस का दर्जा दिया, उन्हीं में एक नाम निग्गो का है। निग्गो की डांसिंग काफी बेहतरीन थीं और देखते ही देखते वे फिल्म में क्लासिक डांस नंबर्स के लिए प्रोड्यूसर्स की पहली पसंद बन गईं । बाद में, निग्गो ने ख्वाजा मजहर से शादी रचा ली, लेकिन निग्गो के परिवार वालों ने उन्हें वापस बुला कर जाने नहीं दिया। आखिरकार, एक दिन मजहर अपने साथ एक स्टेन गन लेकर शाही मोहल्ले में निग्गो के घर पहुंचे और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद उन्हें उम्र कैद की सजा हे गई।

Pakistani film Industry Lollywood from Niggo to Nanha actors were brutally killed know the details
अभिनेता नन्हा - फोटो : social media

नन्हा
पाकिस्तान की पहली कॉमेडी ड्रामा सीरीज 'अलिफ नून' में रफी ख्वार उर्फ नन्हा के अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया। वो दौर ऐसा था कि जब एक बार कोई जोड़ी हिट हो गई तो प्रोड्यूसर कई-कई फिल्मों में उसी जोड़ी को दोहराया करते थे। नन्हा के साथ नजली की जोड़ी हिट हुई। कुछ दिनों बाद उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी। नजली भी नन्हा से दूर होने लगी, जिसके बाद दो जून 1986 को खबर आई कि नन्हा ने अपने घर में शॉटगन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani film Industry Lollywood from Niggo to Nanha actors were brutally killed know the details
सुल्तान राही - फोटो : social media

सुलतान राही
पाकिस्तान के एक उम्दा अभिनेता सुलतान राही ने अपने करियर में 700 से ज्यादा पंजाबी फिल्में और 100 से ज्यादा उर्दू फिल्में की। अपने करियर में 150 से ज्यादा अवार्ड जीते। 9 जनवरी 1996 को सुलतान देर रात इस्लामाबाद से लौट रहे थे तभी गुजरांवाला के पास उनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया। रात में सुनसान इलाके का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया। राही को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Pakistani film Industry Lollywood from Niggo to Nanha actors were brutally killed know the details
नादिरा - फोटो : social media

नादिरा
पाकिस्तान इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा में से एक नादिरा ने आठ साल तक लॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना जादू बिखेरा, उस दौर ऐसी चर्चा था कि नादिरा एक डांस नंबर का 52 से लेकर 56 लाख तक लेती थी। ऐसा माना जाता है कि अपने पति के साथ नादिरा ने प्रॉपटी का बिजनेस शुरू किया था, लेकिन उनका विवाद हो गया। 1995 में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक़्त उनपर गोलियां बरसा दी गईं। नादिरा के साथ जो हुआ उसका शक उनके पति पर गया तो जरूर, लेकिन मामले की जांच नहीं हुई।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed