फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi को धमकाने वाली पाक सिंगर ने मनोरंजन वर्ल्ड छोड़ा, लिखा-'अल्लाह मुझे माफ करे'

Tue, 05 Nov 2019 07:02 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 05 Nov 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Pakistani singer Rabi Pirzada who threatened PM Narendra Modi quits showbiz after private pics leak
पीएम नरेन्द्र मोदी और रबी पीरजादा - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी पॉप सिंगर रबी पीरजादा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। रबी पीरजादा सोशल मीडिया पर मनोरंजन की दुनिया को अलविदा कहने का एलान कर दिया है। वहीं कुछ वक्त पहले ही रबी पीएम नरेन्द्र मोदी को धमकी देने और सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीरें और वीडियोज वायरल होने के चलते सुर्खियों में थीं।

Pakistani singer Rabi Pirzada who threatened PM Narendra Modi quits showbiz after private pics leak
पाकिस्तानी गायिका रबी पीरजादा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

रबी पीरजादा ने सोमवार को ट्विटर पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में रबी ने लिखा, 'मैं राबी पीरजादा। मैंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ दिया है। अल्लाह मेरे पापों को माफ़ करे और मेरे प्रति लोगों के दिलों को नरम करे।' रबी का ये ट्विटर पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Pakistani singer Rabi Pirzada who threatened PM Narendra Modi quits showbiz after private pics leak
पाकिस्तानी गायिका रबी पीरजादा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

बता दें कि रबी पीरजादा फिलहाल में न्यूड फोटोज और वीडियोज के सोशल मीडिया पर लीक होने के चलते सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां उनके फोटोज- वीडियोज सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं तो वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो-फोटोज को वायरल नहीं करने की विनती कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani singer Rabi Pirzada who threatened PM Narendra Modi quits showbiz after private pics leak
पाकिस्तानी गायिका रबी पीरजादा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब रबी पीरजादा सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी रबी उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं जब उन्होंने पीएम मोदी को धमकी दी थी। रबी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए पीएम मोदी की तुलना एडोल्फ हिटलर से की थी। तस्वीर में उन्होंने विस्फोटक से लैस एक जैकेट पहनी हुई थी। 

विज्ञापन
Pakistani singer Rabi Pirzada who threatened PM Narendra Modi quits showbiz after private pics leak
रबी पीरजादा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि एडोल्फ हिटलर से तुलना करने के अलावा भी एक बार सितंबर में रबी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में रबी सांप, अजगर और एक मगरमच्छ के साथ भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देती नज़र आ रही थीं। एक तरफ जहां भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको जमकर ट्रोल किया था तो वहीं पाकिस्तानी सरकार ने भी उन्हें नोटिस दिया था।

पढ़ें- ये है शाहिद कपूर का सबसे बड़ा डर, जानें क्यों एक बार बेटी ने पहचानने से कर दिया था इनकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed