फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन PAK कलाकारों ने बॉलीवुड में चलाया अभिनय का जादू, लीड कलाकार की जगह बटोरी सारी लाइमलाइट

Thu, 14 Dec 2023 05:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 14 Dec 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Stars Dominated In These Bollywood Movies Mahira Khan Ali Zafar Saba Qamar Fawad Khan
पाकिस्तानी कलाकार - फोटो : अमर उजाला

हर कला प्रेमी का सपना होता है कि इसे वो मंच मिले, जहां वे अपनी कला का प्रदर्शन अच्छे से कर सकें। रंगमंच पर अपने अभिनय कौशल को दिखाने के बाद हर कलाकार चाहता है कि उनकी एंट्री बॉलीवुड में हो। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पाकिस्तान की जमीन से ताल्लुक तो रखते हैं, लेकिन जब इन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा तो सारी लाइम लाइट बटोर ली। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में।

Pakistani Stars Dominated In These Bollywood Movies Mahira Khan Ali Zafar Saba Qamar Fawad Khan
महिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
महिरा खान
पाकिस्तान की जानी मानी अभिनेत्री महिरा खान अपने अभिनय कौशल के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। बता दें कि माहिरा ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में काम किया था। अभिनेत्री ने उस समय दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थी।
Pakistani Stars Dominated In These Bollywood Movies Mahira Khan Ali Zafar Saba Qamar Fawad Khan
सबा कमर - फोटो : सोशल मीडिया
सबा कमर
अभिनेत्री सबा कमर पाकिस्तान इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। सबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ भी रोजाना के अपडेट साझा करती रहती हैं। बता दें कि सबा ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ फिल्म 'हिंदी मीडियम' में काम किया था। इस फिल्म में सबा के अभिनय को खूब सराहना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Stars Dominated In These Bollywood Movies Mahira Khan Ali Zafar Saba Qamar Fawad Khan
फवाद खान - फोटो : सोशल मीडिया
फवाद खान
पाकिस्तान के दिग्गज अभिनेता फवाद खान बॉलीवुड में भी खूब लोकप्रियता कमा चुके हैं। अभिनेता अभी भी पाकिस्तानी शोज और फिल्मों में नजर आते हैं। आपको बता दें कि फवाद सोनम कपूर के साथ फिल्म 'खूबसूरत' में नजर आ चुके हैं। फवाद ने फिल्म में उम्दा एक्टिंग की थी और सारी लाइम लाइट बटोरी थी।
विज्ञापन
Pakistani Stars Dominated In These Bollywood Movies Mahira Khan Ali Zafar Saba Qamar Fawad Khan
अली जफर
अभिनेता अली जाफर का नाम भी बॉलीवुड में काफी ज्यादा पॉपुलर है। अभिनेता ने फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में कटरीना कैफ और इमरान खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था। अली के अभिनय को दर्शकों की खूब सराहना मिली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed