फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार शादियों के बावजूद अकेली रह गई थी ये हीरोइन, आखिरी वक्त में बेटे ने अकेले ही निकाला था जनाजा

Fri, 18 Aug 2017 01:33 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Fri, 18 Aug 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
Pakistani superstar Shamim Ara, her tragic life and unknown facts
शमीम आरा
'हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में...' फिल्म 'जानबाज' का ये गाना ना सिर्फ आम लोगों पर बल्कि ग्लैमर की दुनिया पर भी सटीक बैठता है। ये दुनिया दूर से जितनी चकाचौंध भरी नजर आती है पास आने पर ये उतनी ही अंधेरे से भरी है। यहां हर स्टार की जिंदगी में एक ऐसा पड़ाव है जो उसके असहाय और अकेले होने का अहसास कराता है।


पढ़ें - आमिर के एक गलत फैसले ने बदल दी थी इस एक्टर की जिंदगी, अब साइड रोल करने के लिए मजबूर
 
Pakistani superstar Shamim Ara, her tragic life and unknown facts
शमीम आरा
भले ही फिल्म स्टार्स सफलता के ऊंचे से ऊंचे मुकाम पर पहुंच जाएं, लेकिन उनमें से कई ऐसे हैं जो अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं और गुमनामी में ही इस दुनिया से रुखसत हो जाते हैं।

कुछ ऐसी ही दास्तां हैं एक्ट्रेस शमीम आरा की। वो ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस थीं, बल्कि एक सक्सेसफुल प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी रहीं।

पढ़ें - अमिताभ का दाहिना हाथ माना जाता था ये एक्टर, कंगाल होने की वजह से हो गई थी ऐसी हालत
Pakistani superstar Shamim Ara, her tragic life and unknown facts
शमीम आरा
इस हीरोइन ने पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के ऐसे आयाम रचे कि सभी देखते रह गए। 50 के दशक से लेकर 70 के दशक तक शमीम आरा ने बाकी फिल्म स्टार्स को खूब नाकों चने चबाए। उनकी फिल्में धड़ाधड़ रिलीज होतीं और सुपरहिट रहतीं।

पढ़ें - वेटर का काम करता था ये पॉपुलर हीरो, ऐसे बना बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टंट मास्टर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani superstar Shamim Ara, her tragic life and unknown facts
शमीम आरा
हालांकि डेब्यू के बाद एक-दो साल तक शमीम की फिल्मों को कुछ खास सफलता नहीं मिल रही थी, लेकिन लोगों की नजरों में एक स्टार जन्म ले चुका था..एक ऐसा स्टार जिसे सब सलाम कर रहे थे।
विज्ञापन
Pakistani superstar Shamim Ara, her tragic life and unknown facts
शमीम आरा
60 के दशक में शमीम आरा ने कई हिट फिल्में दीं जिनमें 'देवदास', 'दोराहा', 'हमराज', 'कैदी', 'चिंगारी', 'आग का दरिया' जैसी कई और फिल्में शामिल हैं। ये सभी फिल्में शमीम आरा के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं और उन्हें पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी सुपरस्टार बना दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed