फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nida Yasir: मॉर्निंग शो की क्वीन निदा यासिर ने बताया सांवली से गोरी होने का नुस्खा, पाकिस्तान में मचा बवाल

Tue, 07 Jun 2022 02:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Jun 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
Pakistani television show Good Morning Pakistan host Nida Yasir skin tone has been changed she shares her beauty secrets and tips
निदा यासिर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी मनोरंजन जगत की बड़ी हस्ती माने जाने वाली निदा यासिर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह पाक के मशहूर मॉर्निंग शो 'गुड मॉर्निंग पाकिस्तान' की होस्ट हैं। इन्हें इनके वतन में मॉर्निंग शो की रानी कहा जाता है। निदा अपने इस शो में ब्यूटी टिप्स देती नजर आती हैं और सौंदर्य उपचार, मेकअप, गोरे होने से लेकर चेहरे पर चमक लाने के तमाम तरीके बताती हैं। साथ ही वह खूबसूरती से जुड़ी समस्याओं के लिए नुस्खे भी बताती हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें कई बार ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। दिलचस्प बात यह है कि दूसरों को ब्यूटी टिप्स देने वाली निदा के व्यक्तित्व में खुद भी कई बदलाव हुए हैं। इन दिनों उनकी रंगत कुछ बदली-बदली से लग रही है।

Pakistani television show Good Morning Pakistan host Nida Yasir skin tone has been changed she shares her beauty secrets and tips
निदा यासिर - फोटो : सोशल मीडिया

फैशन सेंस और स्किन टोन में बदलाव
पिछले कुछ वर्षों में निदा यासिर की पर्सनैलिटी में कई बदलाव देखे जा रहे हैं। उनका फैशन सेंस पूरी तरह बदल गया है। साथ ही स्किन टोन में भी साफ अंतर नजर आ रहा है। सांवली रंगत से निदा का गोरा रंग देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं। वहीं कई लोगों ने उनकी बदली हुई रंगत देखकर उन पर स्किन वाइटनिंग ट्रीटमेंट लेने का दावा भी किया। इसके अलावा निदा का हेयर स्टाइल, मेकअप, कपड़े और अन्य स्टाइल से जुड़ी चीजों में भी जबरदस्त बदलाव नजर आ रहा है।

Pakistani television show Good Morning Pakistan host Nida Yasir skin tone has been changed she shares her beauty secrets and tips
निदा यासिर - फोटो : सोशल मीडिया

सीक्रेट का कर दिया खुलासा
हालांकि अब जाकर निदा ने आखिर अपनी सांवली त्वचा के गोरे होने के सीक्रेट का खुलासा कर दिया है। एक शो में निदा से जब उनकी बदली हुई रंगत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पुरानी तस्वीरों के मुकाबले वह अब ज्यादा गोरी इसलिए दिखती हैं, क्योंकि पहले वह सनस्क्रीन नहीं लगाती थीं और काफी ज्यादा समय धूप में बिताती थीं। निदा ने यह भी बताया कि पहले वह कभी अपनी त्वचा और लुक्स की परवाह नहीं करती थीं। लेकिन, अब उन्होंने अपनी देखभाल करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani television show Good Morning Pakistan host Nida Yasir skin tone has been changed she shares her beauty secrets and tips
निदा यासिर - फोटो : सोशल मीडिया

नई तस्वीरों में मेकअप और लाइट का असर
निदा ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि वह अपना ख्याल तो रख ही रही हैं, साथ ही उन्होंने कई इंजेक्शन भी लिए हैं, जिससे उनकी त्वचा की रंगत में काफी बदलाव आया है। गोरा लगने पर उन्होंने कहा कि पहले और अब की तस्वीरों में उनकी रंगत में बदलाव इसलिए भी दिखता है, क्योंकि अब नए फोटो में मेकअप और लाइट का असर भी होता है।

विज्ञापन
Pakistani television show Good Morning Pakistan host Nida Yasir skin tone has been changed she shares her beauty secrets and tips
निदा यासिर - फोटो : सोशल मीडिया

फंस चुकी हैं विवादों में
अक्सर निदा ब्यूटी टिप्स साझा करती नजर आती हैं। मगर कई बार वह अपने नुस्खों और सलाहों की वजह से विवादों में भी फंस चुकी हैं। एक बार शो में निदा यासिर ने 16 साल की लड़की को बुलाया था। उन्होंने उसे स्किन वाइटनिंग इंजेक्शन लगाने के लिए बढ़ावा दिया था। उन्होंने लड़की को सलाह देते हुए कहा था,  'कॉलेज जाकर रंग काला हो गया है और अम्मी ने 18 साल से पहले निकाह करना है।' निदा यासिर के इस व्यवहार के लिए उन्हें और उनके शो को जमकर ट्रोल किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed