फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palak Tiwari: सलमान खान के नियम वाले बयान से पलटीं पलक तिवारी, बोलीं- मेरी बात का निकाला गया गलत मतलब

Sat, 15 Apr 2023 09:24 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 15 Apr 2023 09:24 AM IST
विज्ञापन
Palak Tiwari: Kisi Ka Bhai Kisi Jaan actress Says Statement About Salman Khan Rule For Women Misunderstood
पलक तिवारी, सलमान खान - फोटो : social media

अपनी बोल्ड तस्वीरों से आए दिन इंटरनेट का पारा बढ़ाने वाली पलक तिवारी इन दिनों आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए चर्चाओं में बनी हुई हैं। ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही पलक तिवारी 'किसी का भाई किसी की जान' का पूरी टीम के साथ जोरो-शोरों से प्रचार-प्रासर कर रही हैं। इस दौरान कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में पलक तिवारी ने महिलाओं के लिए सलमान खान के एक नियम के बारे में खुलासा कर मीडिया में सनसनी मचा दी थी। पलक के इस बयान को सोशल मीडिया पर नेटिजन्स द्वारा खूब ट्रोल किया गया। अब इसके बाद पलक तिवारी ने सफाई दी है कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है।

Palak Tiwari: Kisi Ka Bhai Kisi Jaan actress Says Statement About Salman Khan Rule For Women Misunderstood
पलक तिवारी - फोटो : insta

बीते दिनों एक इंटरव्यू में पलक तिवारी ने फिल्मों के सेट पर सलमान खान के नियम का खुलासा किया था। अभिनेत्री ने बताया था कि, 'जब मैं अंतिम में सलमान सर के साथ काम कर रही थी, तो उनका एक नियम होता था। सलमान सर का एक नियम था कि कोई भी लड़की मेरे सेट पर अपनी नेकलाइन ढक कर रहेंगी, जैसे अच्छे घरों की लड़कियां रहती हैं। मुझे नहीं लगता यह बात किसी को भी पता है,लेकिन यह सच है।' पलक के इस बयान ने सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट तक पर तहलका मचा दिया था।
Priyanka Chopra: अदनान सामी ने 'देसी गर्ल' पर साधा निशाना, शरमीन को 'दक्षिण एशियाई' कहने पर भड़के अभिनेता

Palak Tiwari: Kisi Ka Bhai Kisi Jaan actress Says Statement About Salman Khan Rule For Women Misunderstood
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, लेटेस्ट इंटरव्यू में पलक तिवारी ने अपने बयान पर सफाई पेश की है। पलक ने एक बयान में कहा, 'मेरी बताई गई बात को गलत समझा गया है। मैं बस इतना कहना चाहता था कि मैंने अपने लिए कुछ दिशा-निर्देश तय किए हैं कि कैसे अपने से बड़े लोगों के सामने मुझे कपड़े पहनने चाहिए। सलमान सर उनमें से एक हैं।' अब पलक के बयान में यह बदलाव ट्रोलिंग के कारण आया है या सलमान खान की वजह से यह तो बस अभिनेत्री ही जान सकती हैं। लेकिन, हां अब पलक ने लोगों के सामने अपने बयान का दूसरा पक्ष पेश किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Palak Tiwari: Kisi Ka Bhai Kisi Jaan actress Says Statement About Salman Khan Rule For Women Misunderstood
पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान - फोटो : social media

आपको बता दें, पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू में इब्राहिम अली खान संग अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की है। अभिनेत्री ने कहा था कि, 'इब्राहिम मेरा दोस्त है। मुझे उसके साथ घूमना-फिरना पसंद है, उसके साथ स्पॉट किया जाना पसंद। लेकिन ऐसा नहीं है कि हम हर दिन एक-दूसरे से मैसेज पर बात कर रहे हैं या कॉल कर रहे हैं। लेकिन हां, वह है एक ऐसा दोस्त है, जो मुझे पसंद है।' अब अफेयर की अफवाहों के बीच पलक का यह बयान इन्हें शांत करने के काम आएगा या और तूल देने के यह तो समय ही बताएगा।
Kangana Ranaut: जब मैं खुद को एक फिल्म निर्माता...,' करण की 'बेरोजगार' वाली टिप्पणी पर कंगना रणौत का पलटवार

विज्ञापन
Palak Tiwari: Kisi Ka Bhai Kisi Jaan actress Says Statement About Salman Khan Rule For Women Misunderstood
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

दिलचस्प बात यह है कि पलक तिवारी सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' से डेब्यू कर रही हैं। फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और विनाली भटनागर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ढेर सारा एक्शन और रोमांस देखने को मिलने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed