फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: अदनान सिद्दीकी ने 'देसी गर्ल' पर साधा निशाना, शरमीन को 'दक्षिण एशियाई' कहने पर भड़के अभिनेता

Sat, 15 Apr 2023 08:54 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 15 Apr 2023 08:54 AM IST
विज्ञापन
Adnan Siddiqui Pakistani actor slams Priyanka Chopra for calling director Sharmeen Obaid Chinoy South Asian
अदनान सिद्दीकी, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज 'सिटाडेल' के साथ-साथ बॉलीवुड को लेकर दिए अपने बयानों के लिए भी चर्चा में बनी हुई हैं। जहां अभी बॉलीवुड गैंग्स द्वारा उनके साथ किए गए बर्ताव का खुलासा कर प्रियंका ने सनसनी मचा दी थी, वहीं अब वह अपने सोशल हैंडल पर निर्देशक शरमीन ओबैद चिनॉय के 'स्टार वॉर्स' को निर्देशित करने वाली पहली महिला बनने की सहराना करने के लिए सुर्खियों में हैं। दरअसल, सराहना करने वाली प्रियंका से पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दीकी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। अभिनेता ने देसी गर्ल की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए उन पर निशाना साधा है। 

Adnan Siddiqui Pakistani actor slams Priyanka Chopra for calling director Sharmeen Obaid Chinoy South Asian
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा का तारीफ करना तब बिगड़ गया जब अभिनेत्री ने शरमीन ओबैद चिनॉय को पाकिस्तानी न कहकर साउथ एशियन महिला कहा। यही बात अभिनेता अदनान सिद्दीकी को बिलकुल पसंद नहीं आई। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शरमीन ओबैद चिनॉय की तस्वीर साझा करते हुए उनकी तारीफ की थी। अभिनेत्री ने लिखा था, 'स्टार वॉर्स की किसी फिल्म का निर्देशन करने वाली फर्स्ट पर्सन ऑफ कलर एंड फर्स्ट वुमेन...एक साउथ एशियन हैं। यह एक ऐतिहासिक पल है....शरमीन ओबैद चिनॉय। मेरी दोस्त मुझे आप पर गर्व है।' बस प्रियंका का शरमीन को पाकिस्तानी न बुलाकर साउथ एशियन कहना अदनान सिद्दीकी की आंखों में खटक गया और उन्होंने अभिनेत्री के लिए एक लंबा-चौड़ा नोट लिख डाला है।

Adnan Siddiqui Pakistani actor slams Priyanka Chopra for calling director Sharmeen Obaid Chinoy South Asian
अदनान सिद्दीकी - फोटो : social media

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी संग फिल्म 'मॉम' में काम कर भारतीय दर्शकों में पहचान बनाने वाले अदनान सिद्दीकी ने प्रियंका चोपड़ा पर तंज कसने के लिए ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में अदनान सिद्दीकी ने लिखा, 'पूरे सम्मान के साथ प्रियंका चोपड़ा मैं आपके ज्ञान को बढ़ाना चाहता हूं कि शर्मीन ओबैद चिनॉय सबसे पहले पाकिस्तानी हैं। ठीक उसी तरह जैसे दक्षिण एशियाई होने का दावा करने से पहले जब भी आपको मौका मिलता है तो आप अपनी भारतीय राष्ट्रीयता का इजहार करती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Adnan Siddiqui Pakistani actor slams Priyanka Chopra for calling director Sharmeen Obaid Chinoy South Asian
अदनान और सिद्धार्थ - फोटो : social media

यह पहला मौका नहीं है जब अदनान सिद्दीकी ने किसी भारतीय पर तंज कसा हो। इससे पहले, अभिनेता ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'मिशन मजनू' में पाकिस्तानियों के चित्रण की आलोचना की थी। उन्होंने लिखा था, 'फिल्म में कितनी गलत बयानी बहुत ज्यादा गलत बयानी है? बॉलीवुड के पास इसका जवाब है। मेरा मतलब है, यार आपके पास जो पैसा है, उसे लेकर आइए और कुछ अच्छे रिसर्चर को हायर कीजिए, जो हम पर अच्छे से होमवर्क कर सकें। नोट अवश्य कर लें - न ही, हम टोपी, सूरमा, तवीज नहीं पहनते। न ही हम जनाब से उनके मिजाज के बारे में नहीं पूछते। न ही हम आदाब फेंकते घूमते हैं।'
Kangana Ranaut: जब मैं खुद को एक फिल्म निर्माता...,' करण की 'बेरोजगार' वाली टिप्पणी पर कंगना रणौत का पलटवार

विज्ञापन
Adnan Siddiqui Pakistani actor slams Priyanka Chopra for calling director Sharmeen Obaid Chinoy South Asian
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अदनान के इस ट्वीट पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द रुसो ब्रदर्स की एक्शन वेब सीरीज 'सिटाडेल' में काम करती नजर आएंगी। इसका प्रीमियर 28 अप्रैल, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। अभिनेत्री को सीरीज में रिचर्ड मैडेन के साथ देखा जाएगा। इसके साथ ही प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में भी वापसी करेंगी। अभिनेत्री 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed