फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: जब मैं खुद को एक फिल्म निर्माता...,' करण की 'बेरोजगार' वाली टिप्पणी पर कंगना रणौत का पलटवार

Sat, 15 Apr 2023 08:42 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 15 Apr 2023 08:42 AM IST
सार

कंगना रणौत ने करण जौहर की बेरोजगार वाली टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही फिल्म निर्माता को फिर से आड़े हाथों लेती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Karan Johar Social Media War Actress attacks on him for calling her jobless
करण जौहर-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत और करण जौहर का सोशल मीडिया वॉर तेजी से तूल पकड़ रहा है। यह दोनों सितारे अपने अकाउंट से पोस्ट कर एक-दूजे पर निशाना साधते देखे जा रहे हैं, और इसी की वजह से हेडलाइंस का भी हिस्सा बन रहे हैं। जहां बीते दिनों कंगना ने प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनुष्का शर्मा तक का बॉलीवुड में करियर खत्म होने का जिम्मेदार करण को ठहराया तो वहीं, अब उन्होंने करण का एक और वीडियो साझा कर उनकी खूब क्लास लगाई है। 


 

Kangana Ranaut Karan Johar Social Media War Actress attacks on him for calling her jobless
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर करण जौहर का एक पुराना वीडियो साझा किया है। क्लिप में करण कहते नजर आ रहे हैं कि वह उनके साथ काम नहीं करना चाहते हैं। इसी को लेकर अब पंगा क्वीन वापस से फिल्म निर्माता को आड़े हाथों लेती नजर आई हैं। 

Kangana Ranaut Karan Johar Social Media War Actress attacks on him for calling her jobless
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने करण जौहर के पुराने इंटरव्यू का फैन-मेड वीडियो साझा कर उनकी खिंचाई की है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा हुआ है, 'माफिया जौहर को कंगना का महाकाव्य जवाब'। वहीं, वीडियो में करण को कहते सुना जा रह है, 'जब वह 'मूवी माफिया' कहती है तो उसका क्या मतलब है, क्योंकि वह क्या सोचती है कि हम क्या कर रहे हैं, बैठे हैं और उसे काम नहीं दे रहे हैं? क्या यही हमें माफिया बनाता है? नहीं, हम ऐसा अपनी मर्जी से करते हैं। मैं ऐसा इसलिए करता हूं क्योंकि शायद मुझे उसके साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।'

Bollywood: कई अफेयर्स के बाद घरवालों की मर्जी के आगे झुके बॉलीवुड के ये सितारे, परिवार की सहमति से रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Karan Johar Social Media War Actress attacks on him for calling her jobless
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर कंगना का जवाब था, 'कैसे करण ने आईफा के मंच पर मेरा मजाक उड़ाया, उन्होंने कहा कि मैं कैसे बेरोजगार हूं और नौकरी की तलाश कर रही हूं? मेरा मतलब है कि मेरी प्रतिभा को देखो और अपनी फिल्मों को देखो।'

Bollywood: बॉलीवुड के ये कलाकार हैं प्रोडक्शन हाउस के मालिक, बेहतरीन फिल्में बनाकर करते हैं करोड़ों की कमाई

विज्ञापन
Kangana Ranaut Karan Johar Social Media War Actress attacks on him for calling her jobless
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'चाचा चौधरी इन फालतू बातों के लिए धन्यवाद। जब मैं खुद को एक फिल्म निर्माता और प्रोड्यूसर के रूप में स्थापित करूंगी, तो मैं आपको शर्मिंदा महसूस कराऊंगी।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed