फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birju Maharaj : कथक को अलग मुकाम तक ले गए थे पंडित बिरजू महाराज, नृत्य के वक्त घुंघरू भी किया करते थे बात

Tue, 17 Jan 2023 11:36 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 17 Jan 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
Pandit Birju Maharaj death anniversary know unknown facts about dancer king of Kathak life struggle journey
बिरजू महाराज - फोटो : अमर उजाला

आज सुप्रसिद्ध कथक नर्तक बिरजू महाराज की पुण्यतिथि है। आज ही के दिन वह पिछले साल यानी 17 जनवरी 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। बिरजू महाराज एक ऐसी शख्सियत थे, जो घुंघरू की झंकार से दर्शकों का मन मोह लेते थे। जब बिरजू महाराज नृत्य करते थे, तब उनके घुंघरू भी बात किया करते थे। ताल और घुंघरू का तालमेल करना एक नर्तक के लिए आम बात है, लेकिन अपनी घुंघरू की झनकार से दर्शकों को मनमोहित करने की जब बात होती है तो बिरजू महाराज का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने कथक को भारत सहित पूरे विश्व में एक अलग मुकाम पर पहुंचाया था। चलिए आज बिरजू महाराज की पुण्यतिथि के मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें...

Pandit Birju Maharaj death anniversary know unknown facts about dancer king of Kathak life struggle journey
पंडित बिरजू महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था। उनके पिता का नाम जगन्नाथ महाराज और माताजी का नाम अम्मा महाराज था। बिरजू महाराज जब केवल तीन साल के थे, तभी पिता ने उनमें नृत्य की प्रतिभा को देखते हुए दीक्षा देना शुरू कर दिया था। जब बिरजू महाराज नौ साल के हुए तो उनके पिता की मृत्यु हो गई। इसके बाद उन्होंने चाचा आचार्य शंभू और लच्छू महाराज से दीक्षा लेना शुरू कर दिया। कुछ वर्षों बाद पंडित महाराज दिल्ली आ गए और संगीत भारती में बच्चों को कथक सिखाना शुरू कर दिया।

Money Laundering: जैकलिन फर्नांडीज की विदेश जाने की याचिका पर कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब, इस दिन होगी सुनवाई

Pandit Birju Maharaj death anniversary know unknown facts about dancer king of Kathak life struggle journey
कथक सम्राट बिरजू महाराज के और गिरिजा देवी। - फोटो : अमर उजाला

कथक के साथ-साथ बिरजू महाराज को तबला, पखावज नाल और सितार आदि वाद्य यंत्र में भी महारत हासिल थी। इसके साथ ही बिरजू महाराज एक अच्छे गायक कवि और चित्रकार भी थे। उन्होंने कथक को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में नृत्य स्कूल 'कलाश्रम' की स्थापना की, जहां कथक के अलावा इससे संबंधित विषयों पर शिक्षा दी जाती थी। बिरजू महाराज ने कथक को एक अलग पहचान दी। बिरजू महाराज का एक लंबा सफर रहा है। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी नृत्य का निर्देशन किया है। बिरजू महाराज ने सत्यजीत राय की शास्त्रीय कीर्ति 'शतरंज के खिलाड़ी', यश चोपड़ा की फिल्म 'दिल तो पागल है', 'गदर एक प्रेम कथा' 'डेढ़ इश्किया' और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' के साथ साथ 'बाजीराव मस्तानी' में नृत्य का निर्देशन किया है।

Tushar Gandhi: 'गांधी गोडसे एक युद्ध' पर बापू के परपोते तुषार ने दी प्रतिक्रिया, कहा- जो हत्यारे को हीरो...

विज्ञापन
विज्ञापन
Pandit Birju Maharaj death anniversary know unknown facts about dancer king of Kathak life struggle journey
पंडित बिरजू महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

बिरजू महाराज ने अपने लंबे सफर में कई प्रसिद्धियां बटोरी हैं। बिरजू महाराज को 1986 को पद्म विभूषण सम्मान, संगीत नाटक अकादमी और कालिदास सम्मान से भी नवाजा गया था। इसके बाद साल 2002 में लता मंगेशकर पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया। साल 2012 में सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार फिल्म विश्वरूपम से उन्हें नवाजा गया। इसके बाद 2016 में पंडित बिरजू महाराज को हिंदी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में मोहे रंग दो लाल गाने के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार मिला।

Vijay Sethupathi: बर्थडे के दिन पूरी हुई 'मैरी क्रिसमस' की शूटिंग, संजय कपूर ने खास अंदाज में दी विजय को बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed