फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का के झूलन बनने से पहले रिलीज होंगी ये स्पोर्ट्स फिल्में, कबड्डी से लेकर क्रिकेट तक की कहानियां

Sun, 12 Jan 2020 03:34 PM IST
प्रतीक्षा राणावत अमित कुमार सिंह, मुंबई
अमित कुमार सिंह, मुंबई Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 12 Jan 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Panga Maidan Jersey Toofan 83 These Sports Based Films Will Release in 2020
अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, कंगना रनौत - फोटो : Social Media

निर्देशक आनंद एल राय की महात्वाकांक्षी फिल्म जीरो के अभिनेता शाहरुख खान के अलावा फिल्म की हीरोइन अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म के बाद से किसी नई फिल्म का ऐलान नहीं किया है। अब चर्चा है कि वह मशहूर महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक को लेकर कुछ निर्माताओं से बात कर रही हैं। फिल्म की आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन इस फिल्म को लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री काफी उत्साहित है। इस फिल्म से पहले इस साल पांच और ऐसी फिल्में रिलीज होने की कतार में हैं, जिनका विषय किसी न किसी खेल से जुड़ा है।

Panga Maidan Jersey Toofan 83 These Sports Based Films Will Release in 2020
फिल्म पंगा का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

पंगा
कंगना रनौत अभिनीत यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में कंगना एक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका में नजर आती हैं। रेलवे में नौकरी मिलने के बाद वह अपने पंसदीदा खेल से दूर हो जाती है और निजी जिंदगी में मशरूफ हो जाती है। हालांकि खेल से उसकी दूरी अधिक समय तक नहीं रह पाती है और वह फिर एक बार कबड्डी में वापसी करने की ठान लेती हैं।

Panga Maidan Jersey Toofan 83 These Sports Based Films Will Release in 2020
रणवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

83
1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण ने कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाया है। फिल्म में भारत द्वारा पहली दफा प्रथम क्रिकेट विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम करने के सफर को दिखाया जाएगा। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Panga Maidan Jersey Toofan 83 These Sports Based Films Will Release in 2020
शाहिद कपूर और 'जर्सी' फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

जर्सी
'कबीर सिंह' के बाद शाहिद कपूर एक बार फिर तेलुगू सुपरहिट फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म में शाहिद ने 32 वर्षीय क्रिकेटर की भूमिका निभाई है वह क्रिकेट बीच में ही छोड़ चुका है लेकिन फिर वह क्रिकेट में वापसी करने का चुनौतीपूर्ण फैसला लेता है। शाहिद की यह फिल्म 20 अगस्त 2020 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Panga Maidan Jersey Toofan 83 These Sports Based Films Will Release in 2020
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

तूफान
'भाग मिल्खा भाग' के बाद फरहान अख्तर फिर एक बार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म 'तूफान' में वह एक मुक्केबाज की भूमिका अदा करेंगे। बीते दिनों इस फिल्म का लुक भी सामने आया है जिसमें फरहान बॉक्सर लुक में नजर आ रहे हैं। इस लुक को अपनाने के लिए फरहान ने कड़ी मेहनत की है। तूफान का निर्देशन राकेश ओम प्रकाश ने किया है। फिल्म में फरहान के अलावा मृणाल ठाकुर, परेश रावल, विजय मौर्य भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed