सब्सक्राइब करें

पंकज त्रिपाठी से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं ये बिहारी बाबू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 29 Mar 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi to Shatrughan Sinha manoj bajpai sanjay mishra bihar celebs qualifications
पंकज त्रिपाठी-मनोज बाजपेयी-शत्रुघ्न सिन्हा-संजय मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई बिहार के अभिनेता हैं। जो अपने फैंस का अपनी एक्टिंग से दिल जीत चुके हैं। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज वाजपेयी से लेकर पंकज त्रिपाठी तक। क्या आप जानते हैं कि अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करने वाली स्टार्स कितना पढ़े लिखे हैं। 

Trending Videos
Pankaj Tripathi to Shatrughan Sinha manoj bajpai sanjay mishra bihar celebs qualifications
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पंकज त्रिपाठी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में हुआ था। शुरूआती पढ़ाई करने के उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके बाद कई अलग-अलग जगह नौकरियां करने के बाद पंकज को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के लिए चुना गया। यहां एक्टिंग सीखने के बाद पंकज ने मुंबई का रूख किया। शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन आज पंकज बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi to Shatrughan Sinha manoj bajpai sanjay mishra bihar celebs qualifications
मनोज बाजपेयी - फोटो : facebook/manoj bajpai
मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी बिहार के पश्चिमी चंपारण के बेलवा गांव में जन्में हैं।  अभी हाल ही में मनोज को तीसरी बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया है। इनके पढ़ाई की बात करें तो मनोज बाजपेयी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।  इसके बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के लिए तीन बार अप्लाई किया। हालांकि तीनों बार उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया। फिर चौथी बार जब मनोज ने एनएसडी में अप्लाई किया तो उन्हें उस वक्त पढ़ाने की ऑफर मिला। 

Pankaj Tripathi to Shatrughan Sinha manoj bajpai sanjay mishra bihar celebs qualifications
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

शत्रुघ्न सिन्हा

वही, अगर 'शार्टगन' यानी शत्रुघ्न सिन्हा की बात करें तो उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। कॉलेज की पढ़ाई के बाद उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे में दाखिला लिया। बॉलीवुड में बतौर निगेटिव कैरेक्टर करियर शुरू करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने जल्द लीड हीरो के रुप में अपना मुकाम बनाया। 

विज्ञापन
Pankaj Tripathi to Shatrughan Sinha manoj bajpai sanjay mishra bihar celebs qualifications
संजय मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
संजय मिश्रा

बिहार के दरभंगा में जन्में संजय मिश्रा की पढ़ाई लिखाई अलग-अलग शहरों में हुई है। स्नातक में डिग्री हासिल करने के बाद संजय मिश्रा नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़े।  यहां से वह 1989 में पास आउट हुए।  पहली बार 1991 में वह अमिताभ बच्चन के साथ एक पेय पदार्थ के विज्ञापन में नजर आए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed