फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हेट स्टोरी' में अपने बोल्ड अंदाज की वजह से मशहूर हुईं थीं पाओली डैम, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

Fri, 02 Oct 2020 10:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 02 Oct 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Paoli Dam Birthday Special know unknown facts about Hate Story actress
पाओली डैम - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेत्री पाओली डैम अपना जन्मदिन चार अक्तूबर को मनाती हैं। मुख्य रूप से पाओली डैम एक बंगाली अभिनेत्री हैं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की भी फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया है। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको पाओली डैम से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

Paoli Dam Birthday Special know unknown facts about Hate Story actress
पाओली डैम - फोटो : instagram: paoli_dam

पाओली डैम का जन्म चार अक्तूबर 1980 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बंगाली टीवी सीरियल से की थी। उन्होंने लंबे समय तक छोटे पर्दे के लिए काम किया। पाओली डैम की पहली फिल्म अग्नि परीक्षा थी। यह फिल्म साल 2006 में आई थी। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक बंगाली फिल्मों के लिए काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता। 

Paoli Dam Birthday Special know unknown facts about Hate Story actress
Paoli Dam - फोटो : file photo

साल 2012 पाओली डैम के लिए खास रहा। वह बॉलीवुड फिल्म हेट स्टोरी में नजर आईं। इस फिल्म में पाओली डैम के बोल्ड अंदाज ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हेट स्टोरी के बाद वह बॉलीवुड फिल्म अंकुर शर्मा मर्डर केस, यारा सिल्ली सिल्ली और बुलबुल में नजर आईं। पाओली डैम अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने साल 2017 को गुवाहाटी के एक रेस्तरां के मालिक अर्जुन देब से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Paoli Dam Birthday Special know unknown facts about Hate Story actress
पाओली डैम - फोटो : instagram: paoli_dam

पाओली डैम और अर्जुन देब हनीमून मनाने स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों में पहुंचे थे, लेकिन उनका हनीमून मुसीबत में तब्दील हो गया। दरअसल भारी स्नो फॉल के चलते पाओली डैम और अर्जुन देब की हालत खराब हो गई थी। दोनों स्की रिजॉर्ट में ठहरे थे। स्नो फॉल के चलते उनका कनेक्शन दुनिया से पूरी तरह से कट गया था। बर्फबारी की वजह से रेलवे ट्रैक तक के रास्ते भी बंद हो चुके थे। रिजॉर्ट में दोनों की हालत काफी खराब हो गई थी। 

विज्ञापन
Paoli Dam Birthday Special know unknown facts about Hate Story actress
पाओली डैम - फोटो : instagram: paoli_dam

पाओली डैम की तबीयत बहुत बिगड़ गई थी। आखिरकार दोनों को बड़ी मुश्किल से हेलीकॉप्टर की मदद लेकर रिजॉर्ट से बाहर निकाला गया। पाओली डैम और अर्जुन देब के साथ-साथ वहां फंसे दूसरे पर्यटकों को भी हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित जगह ले जाया गया था। इस घटना से पाओली बुरी तरह डर गई थीं।


पढ़ें: कास्टिंग काउच पर ईशा कोप्पिकर का खुलासा, कहा- 'इसके सहारे बहुत सी अभिनेत्रियों ने हासिल किए मुकाम'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed