{"_id":"607a64548ebc3e8d2f36c13d","slug":"papa-kehte-hain-actress-film-actress-mayuri-kango-now-google-industry-head","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मी चकाचौंध से दूर गूगल में इंडस्ट्री हेड है 'पापा कहते हैं' की वो नीली आंखों वाली एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मी चकाचौंध से दूर गूगल में इंडस्ट्री हेड है 'पापा कहते हैं' की वो नीली आंखों वाली एक्ट्रेस
हिंदी सिनेमा में कई ऐसे एक्टर्स रहे हैं जिनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी छा गए लेकिन बहुत ही जल्द उनकी किस्मत ऐसे पलटी की लोगों ने उन्हें भुला भी दिया। खैन इन कलाकारों ने हार नहीं मानी और किसी और फील्ड में किस्मत आजमाई। किसी ने बिजनेस किया तो कोई नौकरी करने लगा। हालांकि फिल्मी दुनिया से इनका नाता हमेशा के लिए टूट गया। गुमनाम सितारे में आज हम बात करने जा रहे हैं 'पापा कहते हैं' में नजर आई एक्ट्रेस मयूरी कांगो की।
2 of 7
मयूरी कांगो
- फोटो : इंस्टाग्राम
लेखन, संपादन और सृजन का लंबा सिलसिला रखने वाले मनोहर श्याम जोशी की फिल्म ‘पापा कहते हैं’ उस दौर में बनी, जिस दौर में आमिर खान फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ से देश के युवाओं को अपना दीवाना बना रहे थे। फिल्म ‘पापा कहते हैं’ का म्यूजिक फिल्म रिलीज से पहले ही सुपरहिट हो चला था लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई। हालांकि फिल्म का गाना 'घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही...' सुपरहिट हुई। इस फिल्म से मयूरी को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी और वो रातोंरात स्टार बन गई थीं।
3 of 7
मयूरी कांगो
- फोटो : इंस्टाग्राम
मयूरी ने साल 2009 में फिल्म 'कुरबां' की थी। ये उनकी आखिरी फिल्म थी, इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। अब मयूरी के बॉलीवुड करियर की बात करें तो महेश भट्ट ने उन्हें लॉन्च किया था। उन दिनों महेश भट्ट 'पापा कहते हैं' नाम से फिल्म बना रहे थे। उन्हें एक नए और मासूम से दिखने वाले चेहरे की तलाश थी और उनकी ये तलाश मयूरी कांगो के रूप में पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
mayuri kango
- फोटो : Social Media
मयूरी को महेश भट्ट ने उनकी पहली फिल्म में देखा जो फ्लॉप रही, लेकिन इस फिल्म में महेश भट्ट को मयूरी की एक्टिंग इतनी पसंद आई कि कह उठे, 'बस, ये नीली आंखों वाली लड़की ही मेरी अगली फिल्म की लीड हीरोइन होगी।' लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उनकी फिल्मी पारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मयूरी ने अपने फिल्मी करियर में 'पापा कहते हैं' और अजय देवगन, अरशद वारसी के साथ 'होगी प्यार की जीत' जैसी फिल्में की।
विज्ञापन
5 of 7
Mayuri Kango
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड में नाकाम होने के बाद मयूरी ने छोटे पर्दे की तरफ रुख किया। ‘नरगिस’, ‘थोड़ा गम, थोड़ी खुशी’, ‘डॉलर बाबू’ और ‘किट्टी पार्टी’ जैसे डेली सोप में काम करने के बाद भी उनका एक्टिंग करियर जोर नहीं पकड़ पाया। हालांकि मयूरी पढ़ाई में काफी अच्छी थीं तो उन्होंने आगे की पढ़ाई की। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि लड़कियों को अपनी पढ़ाई पूरी करके ही बॉलीवुड में किस्मत आजमानी चाहिए। क्यूंकि बॉलीवुड में किस्मत का चमकना जरूरी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।