फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफेद चादर में लिपटी वो हीरोइन जिसके एक पोस्टर ने मचाया था तहलका, जानिए अब कहां है?

Fri, 16 Jul 2021 08:37 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 16 Jul 2021 08:37 AM IST
विज्ञापन
Zeher Actress Udita Goswami Where Is she Now and what is Doing
Udita Goswami - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मी दुनिया में अभिनेत्रियों का करियर ज्यादा लंबा नहीं रहता। कोई शादी कर घर बसा लेता है तो कोई फिल्में छोड़ किसी और क्षेत्र में नाम कमाने लगता है। बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी रहीं जो कुछ ही फिल्में करके या तो शादी कर ली या फिल्मी दुनिया से नाता तोड़ लिया। गुमनाम सितारे में आज बात करेंगे ऐसी ही जानी मानी और बोल्ड एक्ट्रेस रहीं उदिता गोस्वामी की। आज जानेंगे उदिता अब कहां हैं और क्या करती हैं...

Zeher Actress Udita Goswami Where Is she Now and what is Doing
Udita Goswami - फोटो : सोशल मीडिया

उदिता का जन्म 9 फरवरी 1984 को हुआ था। उदिता की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई उत्तराखंड में ही हुई। 16 साल की उम्र में उन्हें फैशन इंस्टिट्यूट के लिए रैंप वॉक करने का मौका मिला। इसके बाद उदिता दिल्ली आ गईं और मॉडलिंग में ही अपनी किस्मत आजमाने लगीं। 

Zeher Actress Udita Goswami Where Is she Now and what is Doing
Udita Goswami - फोटो : इंस्टाग्राम
मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए उदिता ने दिल्ली के बाद मुंबई का रुख किया। उन्हें शुरुआत में फिल्मों में रोल पाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने शुरुआत में पेप्सी और टाइटन वॉच के लिए विज्ञापन भी किए। साल 2003 में उदिता ने पूजा भट्ट की फिल्म 'पाप' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Zeher Actress Udita Goswami Where Is she Now and what is Doing
udita goswami

ऐसे उदिता गोस्वामी के करियर की शुरुआत हुई लेकिन ‘पाप’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। हालांकि अपने बोल्ड सीन्स के चलते उदिता ने अपनी पहली ही फिल्म से खूब चर्चाएं बटोरी। इसके बाद उन्हें मिली वो फिल्म जिससे उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगाए, साथ ही एक हमसफर भी दिया।

विज्ञापन
Zeher Actress Udita Goswami Where Is she Now and what is Doing
udita goswami

जीहां जहर की शूटिंग के दौरान ही मोहित सूरी और उदिता को एक दूसरे से प्यार हो गया और करीब 9 साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए थे। फिल्म का वो पोस्टर जिसमें सफेद चादर में लिपटी उदिता की पीठ नज़र आ रही थी, ने खूब सुर्खियां बटोरी।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed