फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: असल जिंदगी की बार्बी डॉल हैं कटरीना कैफ, जानें बॉलीवुड की 'शीला' के बारे में ये दिलचस्प बातें

Fri, 16 Jul 2021 07:03 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 16 Jul 2021 07:03 AM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif birthday special from hit movies to affairs with handsome hunks interesting facts about  actress
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की बार्बी डॉल कही जाने वाली कटरीना कैफ का जन्म हॉन्ग कॉन्ग में 16 जुलाई 1983 को हुआ था। बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाने वाली कटरीना कैफ इस साल अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। कटरीना जब फिल्मों में आईं थीं तो उन्हें हिंदी बोलने में बहुत दिक्कत होती थी, लेकिन आज वो हिंदी फिल्मों की सफल हीरोइन बन चुकी हैं। सिर्फ हिंदी फिल्मों में अपने जानदार अभिनय से ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस से भी कटरीना ने लोगों को अपना दीवाना बनाया है। कटरीना ने पर्दे पर खूब धूम मचाई है, लेकिन असल जिंदगी में भी उन्होंने यहां तक अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ा संघर्ष किया है।



जानें कटरीना के बारे में खास बातें

उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बाते हैं जो उनके फैंस को जानने में काफी दिलचस्पी होगी। कटरीना कैफ का असली नाम कटरीना टरकोटे है। जब उन्होंने फिल्म बूम से इंडस्ट्री में कदम रखा तो आयशा श्रॉफ ने उनका नाम बदलकर कटरीना काजी कर दिया वहीं फिर से कटरीना का नाम बदला और फिर कटरीना कैफ कर दिया गया। दरअसल कटरीना की मां का नाम टरकोटे है, लेकिन उनके पिता का नाम मोहम्मद कैफ है ऐसे में कटरीना ने अपने पिता के सरनेम को अपनी पहचान बनाया।

Katrina Kaif birthday special from hit movies to affairs with handsome hunks interesting facts about  actress
बहनों के साथ कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना का परिवार काफी बड़ा है। उनके परिवार में  सात भाई बहन हैं। उनकी तीन बड़ी बहने हैं और दो छोटी बहने हैं और एक बड़ा भाई है। कटरीना अपनी मां के बेहद करीब हैं। उनकी मां ने ही उन्हें पाल पोस कर बड़ा किया है। कटरीना अपने पिता के संपर्क में बेहद कम रहीं, उनकी हमेशा से इच्छा थी कि उनकी जिंदगी में उन्हें पिता का प्यार मिलता। कटरीना महज 14 साल की थीं जब उन्हें पहला मॉडलिंग असाइनमेंट मिला। वो पहली ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिनका बार्बी मॉडल वर्जन है। कटरीना बहुत धार्मिक भी हैं और वो हर फिल्म के रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई के मैरी चर्च और अजमेर के दरगाह शरीफ जाती हैं।

Katrina Kaif birthday special from hit movies to affairs with handsome hunks interesting facts about  actress
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना ने 'बूम' फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा था जो बड़ी फ्लॉप हुई थी। इसके बाद साल 2005 में उन्हें राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'सरकार' में एक छोटा सा रोल मिला था। इस रोल में वो दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहीं थीं। इसके बाद साल 2005 में वो सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' में नजर आईं थीं। इस फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली। इसके साथ ही कटरीना भी दर्शकों की पसंदीदा बन गईं। कटरीना ने एक से बढ़कर एक फिल्में तो की ही इसके साथ ही शीला की जवानी और चिकनी चमेली जैसे आइटम सॉन्ग में भी उन्हें काफी पसंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif birthday special from hit movies to affairs with handsome hunks interesting facts about  actress
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

'मैंने प्यार क्यों किया' के बाद कटरीना 'नमस्ते लंदन', 'हमको दीवाना कर गए', 'पार्टनर', 'रेस' जैसी फिल्मों में नजर आईं और अपने अभिनय से उन्होंने सबका दिल जीत लिया। कटरीना को हिंदी बोलने में दिक्कत थी इसलिए शुरुआती फिल्मों में उनकी आवाज डब की जाती थी। कटरीना की जोड़ी पर्दे पर अक्षय कुमार और सलमान के साथ खूब जमी। सलमान खान संग कटरीना की अफेयर की खबरें सामने आईं थीं और कहा जाता था कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

विज्ञापन
Katrina Kaif birthday special from hit movies to affairs with handsome hunks interesting facts about  actress
विकी कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

वहीं रणबीर कपूर संग भी कटरीना 'अजब प्रेम की गजब कहानी' फिल्म में नजर आईं थीं। इस फिल्म से दोनों के अफेयर के किस्से भी सामने आने लगे थे। हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।इन दिनों कटरीना कैफ का नाम विक्की कौशल संग जोड़ा जा रहा है। हालांकि इस खबर की पुष्टि अभी तक विक्की और कटरीना की तरफ से नहीं की गई है। वहीं 10 साल बाद कटरीना फिर अक्षय कुमार संग फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed