शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म 'जीरो' में बौने का किरदार निभाते नजर आएंगे। पहली बार वह बड़े पर्दे पर ऐसा रोल करते दिखेंगे। इस बात से जहां उनके फैंस उत्साहित हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दो इंटरनेशनल खिलाड़ियों को भी इस फिल्म से ढेर सारी उम्मीदें हैं।
दो अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को उम्मीद, जीरो से हीरो बना देगी शाहरुख की यह फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौनेपन के शिकार पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मार्क धर्माई और दिशा पांड्या को भरोसा है कि शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के बाद उनके प्रति लोगों का नजरिया बदल जाएगा। हाल ही में दोनों खिलाड़ी रियलिटी शो 'सबसे स्मार्ट कौन' में गए थे। यहां उन्होंने कहा, 'हमारे यहां आने का मकसद पैसे जीतना नहीं बल्कि दिल जीतना है। हम यह बताना चाहते हैं कि हमारा बौनापन हमारे सपनों के रास्ते में बाधा कभी नहीं बना। '
पैरा-बैडमिंटन डबल्स में मार्क धर्माई विश्व रैंकिंग में तीसरे पायदान पर हैं। वहीं दिशा पांड्या राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और एक एफएमसीजी कंपनी की क्रियेटिव हेड भी हैं। धर्माई ने कहा,'लोगों के बीच हमें लेकर कुछ अभिज्ञताएं हैं और हम उसे दूर करना चाहते हैं। शाहरुख खान और आनंद एल राय अपनी फिल्म 'जीरो' लेकर आ रहे हैं और यह हम जैसे लोगों (बौनों) पर आधारित है। हमें उम्मीद है कि शाहरुख जैसी शख्सियत की वजह से लोगों का हमारे प्रति नजरिया भी बदलेगा। '
मार्क धर्माई इन दिनों एशियन गेम्स की तैयारी कर रहे हैं और दिशा पांड्या अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए मेहनत कर रही हैं। रियलिटी शो 'सबसे स्मार्ट कौन' में उनके एपिसोड का प्रसारण गुरुवार को होगा। फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के अलावा अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी अहम भूमिका निभाती दिखेंगी। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।