{"_id":"5b4882304f1c1b0b278b6309","slug":"sonam-kapoor-reply-on-her-pakistani-followers-and-muslims-will-win-your-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पाकिस्तान' और 'मुसलमान' पर लोगों ने पूछा यह सवाल, तो सोनम कपूर ने दिया यह जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पाकिस्तान' और 'मुसलमान' पर लोगों ने पूछा यह सवाल, तो सोनम कपूर ने दिया यह जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Jul 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
sonam kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टाग्राम पर नया फीचर जोड़ा गया है। अब कोई भी शख्स किसी से भी सवाल पूछ सकता है। जिस शख्स से सवाल पूछा गया वह इंस्टा स्टोरी में उसे शेयर भी कर सकता है। जैसे ही इसकी शुरुआत हुई सेलिब्रिटीज पर लोगों ने सवाल दागने शुरू कर दिए। सोनम कपूर से भी लोगों ने टेढ़े-मेढ़े और विवाद खड़ा करने वाले सवाल पूछे। एक्ट्रेस ने शानदार तरीके से उनके जवाब दिए हैं...
sonam kapoor
एक शख्स ने सोनम कपूर से पूछा कि क्या वह मुसलमानों को पसंद करती हैं?इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह सभी धर्म के लोगों को पसंद करती हैं क्योंकि हिंदुत्व यही सीख देता है।
sonam kapoor
- फोटो : ANI
सोनम कपूर से यह भी पूछा गया कि क्या वह अपने पाकिस्तानी फॉलोवर्स को पसंद करती हैं? एक्ट्रेस ने कहा कि वह पाकिस्तान को इतना प्यार करती हैं कि वह वहां जाने और मौज-मस्ती करने के लिए मरी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor
सोनम कपूर से पूछा गया कि वह LGBTQ लोगों के लिए मजबूत आइकॉन बनकर उभरी हैं, इसके लिए वह हिम्मत कहां से जुटाती हैं। सोनम ने कहा, 'सच बोलना और उसके लिए खड़े रहने के लिए हिम्मत की नहीं, विश्वास की जरूरत होती है। '
विज्ञापन
sonam kapoor
सोनम कपूर जल्द अपनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगी। इस फिल्म में वह पिता अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। वहीं अगस्त से दूसरी फिल्म 'जोया फैक्टर' की शूटिंग भी शुरू होगी। इस फिल्म में वह मलयाली एक्टर दलकीर सलमान के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर करेंगी।