{"_id":"5a0011d04f1c1bca678b9845","slug":"paradise-papers-sanjay-dutt-wife-manyata-dutt-name-in-offshore-accounts-tax-havens-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैराडाइज पेपर्स के खुलासे में उछला संजय दत्त की पत्नी का नाम, वजह भी जान लीजिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पैराडाइज पेपर्स के खुलासे में उछला संजय दत्त की पत्नी का नाम, वजह भी जान लीजिए
Mon, 06 Nov 2017 01:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पैराडाइज पेपर्स नाम से रिलीज किए गए 1.34 करोड़ दस्तावेजों ने दुनियाभर में खलबली मचा दी है। पैराडाइज पेपर्स का दावा है कि इसमें दिए गए नामों ने विदेश की फर्जी कंपनियों में निवेश करके टैक्स बचाया है। हालांकि ये भी कहा गया है कि इसमें शामिल सभी नामों ने गैरकानूनी तरीके से पैसा भेजा है ये भी जरूरी नहीं है। लिस्ट में 714 भारतीयों के नाम भी शामिल हैं, जिनमें दो नाम बॉलीवुड से ताल्लुक रखते हैं। पैराडाइज पेपर्स में अमिताभ बच्चन के साथ ही संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का भी नाम शामिल है।
2 of 5
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार संजय दत्त की पत्नी दिलनशीं, जिन्हें मान्यता के नाम से जाना जाता है वें कई कंपनियों की डायरेक्टर हैं। संजय से शादी करने से पहले मान्यता ने प्रकाश झा की फिल्म गंगाजल में एक आइटम सॉन्ग किया था। फिलहाल मान्यता संजय दत्त प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड की अहम सदस्य हैं।
3 of 5
इसके अलावा वे diqssh एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, स्पार्कमैटिक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, diqssh रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड, diqssh इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, ब्रिक बाई ब्रिक रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड, सेवेंटी एम एम मूवीज प्राइवेट लिमिटेड और ट्रांसपेरेंसी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की भी सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बहामास रजिस्ट्री के अनुसार बहामास में नासजय कंपनी लिमिटेड शुरू की गई थी। 2010 में दिलनशीं संजय दत्त इस कंपनी की डायरेक्टर, मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसीडेन्ट और कोषाध्यक्ष नियुक्त हुई। इस समझौते के साथ उन्होंने अपने घर का पता मुंबई में ब्रांदा स्थित अपने घर का दिया। कंपनी में 2010 में 5 हजार डॉलर की पूंजी दिखाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
हालांकि मान्यता के प्रवक्ता का कहना है कि इनकम टैक्स, 1961 के प्रावधानों के अनुसार सभी प्रॉपर्टी, कंपनी या बॉडी कॉर्पोरेट और कंपनी के शेयर्स को बैलेंस शीट में घोषित किया जा चुका था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।