{"_id":"5e0879388ebc3e87984d3d4c","slug":"paras-chhabra-girlfriend-akanksha-puri-again-talk-about-her-relation-with-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माहिरा से रोमांस शुरू होते ही पारस की गर्लफ्रेंड ने की थी शादी की बात, अब बताई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माहिरा से रोमांस शुरू होते ही पारस की गर्लफ्रेंड ने की थी शादी की बात, अब बताई सच्चाई
Sun, 29 Dec 2019 03:30 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 29 Dec 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Akanksha Puri and Paras Chhabra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं । पारस घर के अंदर इस बात की घोषणा कर चुके हैं कि वो माहिरा को प्यार करते हैं । पारस का पूरा गेम माहिरा के इर्द-गिर्द घूमता है । वहीं घर के बाहर पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं ।
paras chhabra
- फोटो : social media
आकांक्षा को इस बात पर यकीन नहीं है कि पारस उन्हें धोखा दे रहे हैं । आकांक्षा ने अपने कई इंटरव्यू में कहा है कि जब पारस बाहर आएगा तब वो उससे सारे सवालों के जवाब मांगेंगी । आकांक्षा अपने बॉयफ्रेंड पारस और माहिरा के रिश्ते को लेकर नाराजगी भी जता चुकी हैं ।
Paras Chhabra
- फोटो : instagram
हाल ही में स्पॉटबॉय से बात करते हुए आकांक्षा पुरी ने इस बात का इशारा दिया था कि उनकी और पारस की शादी हो चुकी है। बिग बॉस के घर में पारस छाबड़ा सिर्फ फ्लर्ट कर रहे हैं । जब आकांक्षा से शादी की अफवाह के बारे में बात की गई तो उन्होंने पूछा, क्या वाकई मीडिया इस खबर को छापना चाहता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Paras Chhabra
- फोटो : instagram
इसके बाद आकांक्षा ने इस खबर को झूठा बताते हुए इस बारे में बात करने से मना कर दिया । कुछ दिन पहले ही बिग बॉस खबरी नाम के एक फैन पेज ने पारस और आकांक्षा की पर्सनल वॉट्सऐप चैट शेयर की थीं । कई सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए दावा किया जा रहा है कि ये सारी चैट खुद आकांक्षा ने लीक की थी ।
विज्ञापन
पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
चैट में की गई बातचीत पर गौर करें तो पारस अपनी गर्लफ्रेंड को समझा रहे हैं कि वो इमोशनल न हों और वो शो में भी उनके साथ लॉयल बनकर रहेंगे । इसके साथ दोनों की प्यार भरी बातें भी देखने को मिलीं । बता दें कि कुछ दिनों पहले माहिरा ने भी कहा था कि वो पारस से प्यार करने लगी हैं ।