{"_id":"6325bbdabc773943a605dae0","slug":"paras-kalnawat-revealed-shocking-things-about-ex-girlfriend-urfi-javed-says-she-mistreated-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed-Paras Kalnawat: उर्फी जावेद के बर्ताव पर पारस कलनावत ने तोड़ी चुप्पी, बातों-बातों में कसा तंज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urfi Javed-Paras Kalnawat: उर्फी जावेद के बर्ताव पर पारस कलनावत ने तोड़ी चुप्पी, बातों-बातों में कसा तंज
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sat, 17 Sep 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद, पारस कलनावत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले नंबर वन सीरियल 'अनुपमा' में रूपाली गांगुली के लाडले बेटे समर का किरदार निभा लोगों का दिल जीतने वाले पारस कलनावत किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद की तरह ही अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने काम के साथ-साथ दोनों का आपसी रिश्ता भी इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। कभी उर्फी तो कभी पारस दोनों एक-दूसरे के बारे में आजकल मीडिया के सामने खुलकर बात कर रहे हैं। पारस और उर्फी जावेद का बीता हुए कल भी लोगों के बीच खूब सुर्खियों में है। पिछले दिनों 'झलक दिखला जा' के सेट पर हुई लड़ाई के बाद, अब पारस कलनावत ने एक्स गर्लफ्रेंड उर्फी जावेद के बर्ताव को लेकर एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुन सभी अचंभित हैं।
2 of 4
उर्फी जावेद, पारस कलनावत
- फोटो : सोशल मीडिया
काफी वक्त पहले तक एक-दूसरे को डेट करने वालो उर्फी और पारस के बीच अब एक ऐसी दीवार खिंच गई है, जो शायद कभी नहीं मिट सकती है। यह हम नहीं एक-दूसरे के लिए दोनों का रवैया कह रहा है। ब्रेकअप के बाद पहली बार दोनों का आमना सामना 'झलक दिखला जा सीजन 10' की ओपनिंग में हुआ था, जहां पर दोनों की जमकर लड़ाई हुई थी। जहां इसके बाद उर्फी जावेद ने पारस को खूब खरी खोटी सुनाई थी, वहीं अब सोशल मीडिया पर फैंस के साथ रखे एक बातचीत के सेशन में पारस कलनावत ने एक्स गर्लफ्रेंड उर्फी जावेद के बर्ताव को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
3 of 4
उर्फी जावेद, पारस कलनावत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पारस ने हाल में इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के हर तरह के सवालों का जवाब दिया। पारस द्वारा रखे गए इस सेशन में फैंस ने अभिनेता से प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी से जुड़े भी कई तरह के सवाल पूछे। ऐसे में एक फैन ने पारस से पूछा कि क्या उन्हें अब भी प्यार पर भरोसा है! अगर है तो वह अब तक सिंगल क्यों हैं? पारस ने अपने फैन को इसका बखूबी जवाब दिया और बोले, 'मैं कैजुअल रिलेशनशिप में यकीन नहीं रखता हूं। मैं किसी ऐसे इंसान की तलाश में हूं जो मेरी तरह सच्चे प्यार पर भरोसा रखता हो। मैं किसी के साथ अपनी पूरी लाइफ बिताना चाहता हूं और जब भी वो लड़की मिल जाएगी तो मैं उससे शादी कर लूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उर्फी जावेद, पारस कलनावत
- फोटो : सोशल मीडिया
पारस यहीं नहीं रुके उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उर्फी जावेद का जिक्र कर डाला। लेकिन खास बात यह थी कि पारस ने उर्फी का नाम लिए बगैर ही उनपर तंज कसा और बोले, 'मुझे मेरी एक्स ने भी बहुत प्यार किया था। लेकिन ब्रेकअप होने तक उसने मुझे बहुत अच्छी तरह से ट्रीट नहीं किया। आखिर में मुझे हार माननी ही पड़ी।' कुछ दिनों पहले उर्फी जावेद ने भी बिना पारस का नाम लिए उन्हें टॉक्सिक बुलाया था। दरअसल, एक फैन ने उर्फी जावेद का तारीफ करते हुए उनसे पूछा कि पीने का पानी छोड़कर चमकती स्किन का क्या राज है? उर्फी ने कहा, 'एक टॉक्सिक आदमी को डेट करो। जितना ज्यादा टॉक्सिक लड़का होगा उतना आप रोएंगे और रोने का बाद का जो ग्लो होता है वो और कहीं से आ ही नहीं सकता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।