{"_id":"6325b88cd1a2f74fbe15f212","slug":"vikram-vedha-actor-hrithik-roshan-recalls-when-doctors-told-his-health-is-not-good-to-do-action-and-dance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan: डॉक्टर ने ऋतिक रोशन को दी थी डांस और एक्शन न करने की सलाह! एक्टर ने यूं दिया जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Roshan: डॉक्टर ने ऋतिक रोशन को दी थी डांस और एक्शन न करने की सलाह! एक्टर ने यूं दिया जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 17 Sep 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चा में हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि ऋतिक की यह फिल्म साउथ की इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे सामने आ रही है, ऋतिक रोशन जोर-शोर से इसके प्रमोशन में जुटे हैं। हाल ही में वह इस फिल्म के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पर्दे पर वापसी को लेकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान ऋतिक रोशन ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया।
2 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : Instagram
बता दें कि 'विक्रम वेधा' में ऋतिक रोशन का एक्शन अवतार नजर आएगा। इससे पहले भी ऋतिक रोशन 'कृष', 'धूम' और 'वॉर' समेत कई फिल्मों में एक्शन का जलवा बिखेर चुके हैं। मगर, एक वक्त ऐसा भी था, जब डॉक्टर्स ने उन्हें फिल्मों में एक्शन सीन न करने का सुझाव दिया था। हालांकि, ऋतिक रोशन ने अपने मजबूत इरादों से डॉक्टर की बात को गलत साबित कर दिया। हाल ही में खुद ऋतिक रोशन ने यह बात कही है।
3 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन ने कहा कि फिल्म 'कहो ना प्यार है' से पहले डॉक्टर्स ने कहा था कि डांस और एक्शन फिल्में करने के लिहाज से मेरी हेल्थ कंडीशन सही नहीं है। ऋतिक ने आगे कहा, 'मैंने डॉक्टर्स की बात को चैलेंज की तरह लिया और ऐसी फिल्में करने के लिए अपनी सेहत की देखभाल करनी शुरू की। मेरे लिए 25 फिल्मों में डांस करना, एक्शन करना और उन डायलॉग्स को बोलना सपने जैसा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के किरदार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्रम वेधा की बात करें तो इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन पुष्कर और गायत्री ने किया है और फिल्म को लिखा भी उन्होंने ही है। यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऋतिक रोशन के साथ इस फिल्म में सैफ अली खान भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'विक्रम वेधा' दुनियाभर में 100 से अधिक देशों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म 2017 की तमिल भाषा की हिट 'विक्रम वेधा' की रीमेक है, जिसमें आर. माधवन और विजय सेतुपति ने अभिनय किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।