फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hera Pheri 3: 'कार्तिक अक्षय की भूमिका नहीं निभा रहे थे', परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' को लेकर किया बड़ा खुलासा

Wed, 23 Aug 2023 11:45 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 23 Aug 2023 11:45 AM IST
विज्ञापन
Paresh Rawal makes confession about Hera Pheri 3 says Kartik Aaryan was not playing Akshay Kumar role
परेश रावल औऱ कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का अधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन इससे जुड़ीं खबरे सामने आ चुकी हैं। ऐसे में फैंस एक तरफ फिल्म के ओरिजनल कास्ट के साथ बनने को लेकर खुश हैं तो दूसरी ओर इसके निर्देशक को लेकर उतना ही उदास और नाराज थे। अब हाल ही में, परेश रावल ने फिल्म में कार्तिक आर्यन के किरदार को लेकर खुलासा किया है।

Paresh Rawal makes confession about Hera Pheri 3 says Kartik Aaryan was not playing Akshay Kumar role
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

परेश रावल ने खुलासा किया है कि कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'हेरा फेरी 3' में एक अलग भूमिका थी और उन्हें अक्षय कुमार जैसा किरदार नहीं निभाना था। परेश ने कहा कि कार्तिक की भूमिका में एक अलग एनर्जी और कहानी थी और किसी को प्रतिक्रिया से डरना नहीं चाहिए क्योंकि लोग फिल्म देखने के बाद इसे भूल जाते हैं।

Paresh Rawal makes confession about Hera Pheri 3 says Kartik Aaryan was not playing Akshay Kumar role
परेश रावल - फोटो : social media

हाल ही में, एक इंटरव्यू में परेश ने  'हेरा फेरी 3' की कास्ट पर लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेता ने बताया कि फिल्म में कार्तिक आर्यन का अलग रोल था। उन्हें राजू का किरदार नहीं निभाना था, जिसे पहली दो फिल्मों में अक्षय कुमार ने निभाया था। कार्तिक की भूमिका अलग थी और उसमें राजू की तुलना में एक अलग तरह की स्टोरी थी। उनके किरदार का आधार अलग था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Paresh Rawal makes confession about Hera Pheri 3 says Kartik Aaryan was not playing Akshay Kumar role
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

परेश ने आगे कहा, ‘लोगों ने कास्ट को लेकर एक बज बना दिया है, जिसे लेकर अभिनेता से लेकर टीम में एक डर का माहौल बना हुआ है। किसी को प्रतिक्रिया से डरना नहीं चाहिए क्योंकि एक बार जब लोग फिल्म देखते हैं, तो वे सभी प्रतिक्रिया भूल जाते हैं। यह सब केवल कुछ ही दिनों का नाटक होता है। आप दर्शकों को अच्छा कहानी दीजिए वह लोग आपकी खुलकर सराहना करने लगते हैं।’

 

विज्ञापन
Paresh Rawal makes confession about Hera Pheri 3 says Kartik Aaryan was not playing Akshay Kumar role
अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले परेश ने बताया था कि वह 'हेरा फेरी' में अपने किरदार बाबूराव आप्टे पर बने मीम्स और रीलों से थक गए थे। उनके मुताबिक उनमें अति आत्मविश्वास की भावना थी और ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि सुनील शेट्टी ईमानदार थे और उन्होंने श्याम के किरदार को  अच्छे तरीके से आगे बढ़ाया है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed