फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl : परिणीति क्यों बोली-मैं बिल्कुल नहीं चाहती थी, दवाब में वो सब करना पड़ा

Sun, 22 Oct 2017 08:03 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 08:03 AM IST
विज्ञापन
parineeti chopra birthday special, untold truth about parineeti chopra
Parineeti Chopra
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़े ऐसे किस्से, जो यकीनन आप आज तक नहीं जानते होंगे..
parineeti chopra birthday special, untold truth about parineeti chopra
परिनीती चोपड़ा
22 अक्टूबर, 1988 को हरियाणा के अंबाला में एक पंजाबी परिवार में जन्मीं परिणीति के व्यवसायी पिता पवन चोपड़ा थलसेना को माल सप्लाई करते हैं। सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा की कजिन होने के बाद भी उन्होंने कभी फिल्मों के लिए इस चीज का सहारा नहीं लिया। शास्त्रीय संगीत की अच्छी जानकारी हैं, आने वाले वक्त में उनकी इस कला का भी नमूना देखने को मिल सकता है। आगे की स्लाइड्स में जानें परिणीति के जीवन की कुछ और रोचक बातें। 
parineeti chopra birthday special, untold truth about parineeti chopra
परिणीति चोपड़ा
यशराज फिल्म्स के साथ किया काम 

परिणीति ने यश राज फिल्म्स के बैनर के साथ मैनेजर के तौर पर काम किया। उन्होंने 'दिल बोले हड़िप्पा', 'रॉकेट सिंह', 'बदमाश कंपनी', 'लफंगे परिंदे' और 'बैंड बाजा बारात' जैसी सफल फिल्मों में मैनेजमेंट का काम संभाला। परिणीति ने 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से फिल्मों में डेब्यू किया। सह-अभिनेत्री के तौर पर उनकी अदाकारी काफी सराही गई। इसके बाद अगली ही फिल्म 'इश्कजादे' में परिणीति बतौर हीरोइन अर्जुन कपूर के साथ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
parineeti chopra birthday special, untold truth about parineeti chopra
परिणीति चोपड़ा
सफल और अलग तरह की व्यवसायिक फिल्में

'इश्कजादे' के बाद परिणीति के हिस्से में काफी अच्छी फिल्में आईं। शुद्ध देसी रोमांस' (2013) और 'हंसी तो फंसी' (2014) फिल्मों में परिणीति के काम को काफी सराहा। बहुत कम लोग जानते हैं कि परिणीति ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ले रखी है। परिणीति ने आज अपनी एक अलग पहचान बना ली है। एक बार सानिया मिर्जा ने कहा था कि अगर उनकी जीवनी पर कोई फिल्म बनाई जाए तो वह परिणीति को 'सानिया' के तौर पर पर्दे पर देखना पसंद करेंगी।
विज्ञापन
parineeti chopra birthday special, untold truth about parineeti chopra
परिणीति चोपड़ा
एक साल पर्दे पर बिल्कुल नहीं दिखीं

परिणीति चोपड़ा एक साल पर्दे पर बिल्कुल नहीं दिखीं। लेकिन वो अपनी मर्जी से फिल्मों से दूर नहीं थी। किसी खास काम की वजह से वो फिल्मों से दूर थीं। उन्होंने आखिर खुद सामने आकर बताया कि वो इस दौरान क्या कर रही थी और निर्देशकों के दबाव की वजह से उन्हें क्या-क्या करना पड़ रहा है। दरअसल जब परिणीति को फिल्मों में उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिला तो इसकी एक वजह उनका भारी शरीर भी माना गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed