फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़े हुए वजन के चलते उड़ता था परिणीति चोपड़ा का मजाक, अभिनेत्री ने बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया करार जवाब

Sun, 28 Mar 2021 10:24 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 28 Mar 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra opens up about being body shamed says, 'It is the most ridiculous thing on Earth'
Parineeti Chopra - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म साइना को लेकर सुर्खियों में हैं।  इस फिल्म में उन्होंने बैंडमिटन प्लेयर साइना नेहवाल का किरदार निभाया है, जिसके लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही है।  इसी बीच अभिनेत्री खुलासा किया है कि करियर के शुरुआती दिनों में परिणीति चोपड़ा को अपने बढ़े हुए वजन के चलते काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा था। 

Parineeti Chopra opens up about being body shamed says, 'It is the most ridiculous thing on Earth'
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि वे ऐसे लोगों से सहमत थीं। परिणीति कहती हैं, 'मैं उनसे सहमत थी कि मैं सबसे अच्छी नहीं देख रही थी। मैं फिटनेस के लिए अपना बेस्ट नहीं दे रही थी।' परिणीति ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं आहत तब होती, जब मैं जो कर सकती थी, वह सबकुछ कर रही होती और मैं वाकई एकदम फिट होती और लोग मेरे लुक को पसंद नहीं कर रहे होते। मुझे लगता है कि इसका मुझपर असर होता। लेकिन मैं उनसे सहमत थी, क्योंकि मुझे पता था कि मैं अपना बेस्ट नहीं कर रही थी।'

Parineeti Chopra opens up about being body shamed says, 'It is the most ridiculous thing on Earth'
parineeti chopra

अभिनेत्री ने बॉडी शेमिंग पर टिप्पणी देते हुए कहा, 'यह पृथ्वी पर सबसे बकवास चीज है।  यह इस तरह है कि किसी की आंखें काली है तो उसे उसके लिए परेशान करना। ' वह आगे कहती हैं, 'यह बहुत ही सामान्य बात है और आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए।  समस्या यह है कि लोग अपनी तुलना पर्दे पर दिख रहे लोगों से करते हैं।  जबकि आपको बस फिट होना चाहिए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra opens up about being body shamed says, 'It is the most ridiculous thing on Earth'
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Social Media
परिणीति ने बताया, 'जो लोग अपनी जिंदगी से परेशान होते है वही ऐसी हरकतें करते हैं। ' बता दें कि परिणीति हाल ही में फिल्म 'द गर्ल इन ट्रैन' फिल्म में नजर आईं थी।  इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

विज्ञापन
Parineeti Chopra opens up about being body shamed says, 'It is the most ridiculous thing on Earth'
परिणीति चोपड़ा

गौरतलब है कि 2011 में परिणीति चोपड़ा ने 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान 2012 में रिलीज हुई 'इशकजादे से मिली थी। 'शुद्ध देसी रोमांस', 'गोलमाल अगेन', 'केसरी' और 'जबरिया जोड़ी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं परिणीति इस साल बैक टू बैक तीन फिल्मों की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed